विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'काला चश्‍मा' लुक में कट्रीना और सिद्धार्थ लग रहे हैं बेहद बिंदास, देखें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 01:50 PM (IST)

कट्रीना कैफ और सिद्धार्थ म‍ल्‍होत्रा को इस लुक में देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। वाकई में दोनों की जोड़ी कमाल की है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। कट्रीना कैफ की पिछली फिल्म 'फितूर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, मगर उनकी अगली फिल्म 'बार बार देखो' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लग रही है और इस फिल्म के चलने की भी पूरी उम्मीद लग रही है। सिद्धार्थ ने इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'काला चश्मा' का फर्स्ट लुक शेयर किया है और उनमें दोनों को एक साथ देखकर आप भी जरूर यही कहेंगे। खास तौर से काले चश्मे में तो दोनों एक साथ काफी इंप्रेसिव और बिंदास लग रहे हैं।

संजय दत्त को रितिक के कारण मिला इतना बड़ा धोखा, जानकर लगेगा धक्का

देखें तस्वीरें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस का 'रॉयल परिवार' से है नाता

कट्रीना और सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिलेगी। ऐसे में दर्शक भी इस फ्रेश जोड़ी को उत्सुकता के साथ देखना चाहेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इससे पहले सिद्धार्थ ने अप्रैल में 'बार बार देखो' का पोस्टर शेयर किया था और सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा का विषय भी बना था।

रणवीर नहीं, ये एक्टर बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण के पति !

नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें कट्रीना और सिद्धार्थ को 18 से 60 साल की उम्र तक का दिखाया जाएगा। यह भी काफी दिलचस्प है। तो इंतजार कीजिए इस फिल्म के रिलीज होने का। वैसे जल्द ही इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'काला चश्मा' को भी रिलीज कर दिया जाएगा।

इन बॉलीवुड सितारों की दोस्ती फिल्मों में रही है बेहद हिट, देखें तस्वीरें

सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप पर बोलीं एली अवराम