विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल जीत लेगी ये चुलबुली 'सिमरन', देखें फ़िल्म के ट्रेलर संग कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 10:09 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 08:29 AM (IST)

कंगना के मुताबिक फ़िल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता से पूछ कर ही उन्होंने इस फ़िल्म में अपने किरदार के लिए संवाद लिखे..

दिल जीत लेगी ये चुलबुली 'सिमरन', देखें फ़िल्म के ट्रेलर संग कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी
दिल जीत लेगी ये चुलबुली 'सिमरन', देखें फ़िल्म के ट्रेलर संग कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी

मुंबई। कंगना रनौत के फैंस के लिए अच्छी ख़बर यह है कि आप उन्हें जल्द ही उनकी आने वाली फ़िल्म 'सिमरन' में देख सकेंगे। सिमरन इसी साल 15 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। हंसल मेहता की इस फ़िल्म में कंगना सिमरन के किरदार में हैं। अब तो फ़िल्म का ट्रेलर भी आ गया है।

ट्रेलर देखकर पहली ही नज़र में आपको इस नटखट, चुलबुली, ज़िंदगी और जोश से भरी सिमरन से प्यार हो जाएगा! नीचे दिए गए लिंक पर आप फ़िल्म का ट्रेलर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यूं अपना बर्थडे मना रही हैं हंसिका मोटवानी, देखें उनका ग्लैमरस अंदाज़, जानें ये दिलचस्प Facts  

फ़िल्म में कंगना एक गुजराती हाउसकीपर का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर के मुताबिक कंगना इस फ़िल्म में एक चोर की भूमिका में भी नजर आएंगी, जो कि एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है।

यह फ़िल्म काफी विवादों में भी रही। माना जा रहा था कि फ़िल्म की कहानी चुराई गई है। ये फ़िल्म इसलिए भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसमें एक्टिंग के अलावा डायलॉग और स्‍क्रीनप्‍ले के लिए कंगना को भी क्रेडिट दिया गया है।

कंगना के मुताबिक फ़िल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता से पूछ कर ही उन्होंने इस फ़िल्म में अपने किरदार के लिए संवाद लिखे।

यह भी पढ़ें: एक्शन से भरपूर आ गया है 'बादशाहो', देखें ट्रेलर संग ये तस्वीरें

बहरहाल, पहली नज़र में फ़िल्म का ट्रेलर काफी आकर्षक लग रहा है। ट्रेलर लांच के मौके पर फ़िल्म से जुड़े तमाम लोग नज़र आये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।