विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंगर अभिजीत ने साधा पकिस्तान पर निशाना, तीनों ख़ानों से पूछा- क्यों हो चुप

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 09:14 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 09:25 AM (IST)

यही नहीं, इस मामले को लेकर अभिजीत से बॉलीवुड के कुछ लोगों पर भी निशाना साधा है...

सिंगर अभिजीत ने साधा पकिस्तान पर निशाना, तीनों ख़ानों से पूछा- क्यों हो चुप
सिंगर अभिजीत ने साधा पकिस्तान पर निशाना, तीनों ख़ानों से पूछा- क्यों हो चुप

मुंबई। अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पूर्व इंडियन नेवी के जवान कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कुलभूषण की फांसी को रोकने की मांग करके एक बार फिर से विवादों को हवा दे दी है।

इस बाबत अभिजीत ने ट्विटर पर लिखा है- 'अगर पाकिस्तान कुलभूषण को फांसी से नहीं रोकता है तो फिर भारत में जो भी पाकिस्तानी जहां दिखे उसे पेड़ से लटका दो'। यही नहीं, इस मामले को लेकर अभिजीत ने बॉलीवुड के कुछ बड़े लोगों पर निशाना भी साधा है। यह रहा उनका पहला ट्वीट-

ये भी पढ़ें: आज की जेनेरेशन से है सलमान ख़ान को बड़ी शिकायत, छलक ही उठा उनका दर्द

बता दें कि पाकिस्तान की अदालत ने कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान के रुख पर कड़ा विरोध जताया है। गौरतलब है कि जाधव पर पाकिस्तान में रॉ के लिए काम करने का आरोप लगा था और उनको 3 मार्च, 2016 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। अभिजीत ने इसी संदर्भ में दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने तीनों ख़ानों से पूछा है कि वो इस मसले पर चुप क्यों हैं?

ये भी पढ़ें: बहुत दिनों बाद दिखीं शाह रुख़ की बेटी सुहाना ख़ान, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।