विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान पर अब इस बॉलीवुड सिंगर ने बोला हमला, देशभक्ति पर उठाए सवाल!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Sun, 02 Oct 2016 10:58 AM (IST)

सलमान खान ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में कहा था, कि पाकिस्तानी कलाकार कोई आतंकवादी नहीं हैं, जो उनका विरोध किया जाए।

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट में बोलने पर सलमान खान को होम इंडस्ट्री में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने वालों में सिंगर अभिजीत भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सलमान खान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

अभिजीत काफी अर्से से पाकिस्तानी कलाकारों के इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अभिजीत घरेलू टेलेंट के मुकाबले सरहद पार के टेलेंट को बढ़ावा देने के पक्ष में नहीं रहते। उन्होंने अब सलमान खान पर निशाना साधते हुए उनसे ज्यादा फवाद खान को देशभक्त बताया है जो अपने मुल्क के बारे में कुछ नहीं बोल रहे। अभिजीत ने लिखा है- ''फवाद खान ने अपने मुल्क पाकिस्तान के लिए सच्ची देशभक्ति दिखाई है जबकि सलमान खान और बॉलीवुड को भारत के प्रति अपनी वफादारी दिखाने में शर्म आती है।''

सलमान खान के इस पाकिस्तानी कनेक्शन को नहीं जानते होंगे आप!

आपको बता दें कि सलमान खान ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में कहा था, कि पाकिस्तानी कलाकार कोई आतंकवादी नहीं हैं, जो उनका विरोध किया जाए। सलमान ने ये भी कहा, कि पाकिस्तानी कलाकारों को वीजा और जरूरी वर्क परिमिट सरकार देती है।

हिंदुस्तानियों के बारे में ये क्या बोल गए पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान

इसके जवाब में अभिजीत ने कहा है- ''पाकिस्तानी और भारतीय कलाकारों में एक चीज कॉमन है। दोनों इंडियन मनी, लव और फेम को एंजॉय करते हैं और दोनों भारतीय सेना और भारत के विरोधी हैं।'' इस पोस्ट में अभिजीत ने सलमान को भी शामिल किया है।

सलमान खान पर भड़के राज ठाकरे, दी फिल्में बैन करने की धमकी

अभिजीत इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वालों पर हमला बोलते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने फवाद खान को लेकर महेश भट्ट और करण जौहर के खिलाफ भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जमकर कोसा था।