विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं को छेड़ रहा था, इसलिए डॉक्‍टर को मारा थप्‍पड़ : मीका

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 05:26 PM (IST)

जानेमाने सिंगर मीका सिंह दिल्‍ली के एक कार्यक्रम में एक डॉक्‍टर को थप्‍पड़ मारने की वजह से एक बार फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जानेमाने सिंगर मीका सिंह दिल्ली के एक कार्यक्रम में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने की वजह से एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हालांकि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉक्टर महिलाओं को छेड़ रहा था, इसलिए मैंने जो किया, सही किया।

इसे भी पढ़ें: रणबीर की फैमिली को खुश करने डिनर पर पहुंचीं कट्रीना

डॉक्टर ने मीका के खिलाफ इंद्रपुरी थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर मीका को कुछ अश्लील इशारे कर रहा था। घटना शनिवार शाम इंद्रपुरी की है, जहां डॉक्टरों की एक संस्था ने एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में मीका को बुलाया गया था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लोग मस्ती में झूम रहे थे। तभी मीका ने स्टेज से नीचे डांस कर रहे एक डॉक्टर श्रीकांत को बुलाया और उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद मीका के बाउंसर डॉक्टर श्रीकांत को स्टेज से नीचे ले गए।

इसे भी पढ़ें: सलमान ने इस एक्ट्रेस को दिलाया बॉडीगार्ड

इस घटना के तुरंत बाद मीका कार्यक्रम छोड़कर चले गए। यह कार्यक्रम आयोजित करने वाली डॉक्टरों की संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र खन्ना ने बताया, 'यदि मीका को डॉक्टर श्रीकांत से कोई दिग्गत दी थी, तो वह हमें बता सकते थे। लेकिन मीका को ऐसे मंच पर बुलाकर सबके सामने किसी को बेइज्जत करने का हक नहीं है।'

डॉक्टर राजेंद्र खन्ना ने बताय कि मीका इसके तुरंत बाद कार्यक्रम छोड़कर चले गए। लेकिन हमने उनके खिलाफ इंद्रपुरी थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस अब अपना काम करेगी। बता दें कि श्रीकांत रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में चिकित्सक हैं।

पुलिस के मुताबिक पूसा संस्थान के भीतर शनिवार रात को संगीत कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मीका का स्टेज शो भी शामिल था। पता चला है कि डॉक्टर श्रीकांत को इस दौरान मीका ने स्टेज पर बुलाकर थप्पड़ मारा। मामला दर्ज कर दिया गया है। हमने आइपीसी की धारा 323 और 342 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: 'लीला' का जादू बरकरार, दर्शकों को तरस रही 'धर्म संकट

सूत्रों की मानें तो डॉक्टर श्रीकांत ने कार्यक्रम के दौरान मीका को मिडल फिंगर दिखाई थी, जिसे अश्लील माना जाता है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।