विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडरव‌र्ल्ड के निशाने पर सोनू निगम, छोटा शकील से मिली धमकी

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 11:24 AM (IST)

मोस्ट वांटेड अंडर व‌र्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के निशाने पर इस बार गायक सोनू निगम आ गए हैं। जी हां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मोस्ट वांटेड अंडर व‌र्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के निशाने पर इस बार गायक सोनू निगम आ गए हैं। जी हां सूत्रों ने बताया कि सोनू निगम को डी कंपनी के छोटा शकील की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन में उन्हें हाल ही में एक मैनेजमेंट कंपनी के साथ साइन की अपनी हुई डील रद्द कर नई डील साइन करने को कहा जा रहा है।

यही नहीं उन्हें डराया भी जा रहा है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका नाम मुंबई की अच्छे घराने की एक महिला के साथ जोड़ दिया जाएगा। जिससे दोनों की बदनामी हो जाएगी।

पढ़ें : पहली बार सोनू की आवाज पर थिरकेंगे बिग बी

सूत्रों ने बताया कि सोनू निगम ने इसके खिलाफ अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उन्होंने इस बारे में मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बातचीत कर विशेष सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक सोनू को पिछले महीने से धमकी भरे कई कॉल और एसएमएस आ रहे हैं। जिसमें कहा जाता है कि उन्होंने हाल ही में जिस मैनेजमेंट कंपनी के साथ कांट्रेक्ट साइन किए हैं, उसे रद्द कर दें और इनकी बताई हुई कंपनी के साथ एक नया कांट्रेक्ट साइन कर लें। यहीं नहीं डॉन ने मुंबई स्थित एक महिला के साथ सोनू की दोस्ती को बदनाम करने की धमकी भी दी है। फिलहाल सोनू निगम काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं।

अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सोनू निगम वापस आते हैं उन्हें एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

गौरतलब है कि साल 2014 में सोनू निगम अन्य कई बड़े स्टार्स के साथ व‌र्ल्ड टूर पर जा रहे हैं। जहां वे भिन्न देशों में जाकर स्टेज शोज करेंगे। लेकिन डॉन चाहते हैं कि सोनू डॉन के बताए हुए व्यक्ति के साथ ये डील साइन करें और उनके जरिए ही ये व‌र्ल्ड टूर करने जाएं। शकील चाहते हैं कि सोनू दुबई में बसे अल्ताफ नाम के व्यक्ति के साथ ये डील साइन करें। अलताफ ने इस बारे में बातचीत करने के लिए सोनू को कई फोन किए लेकिन जब सोनू निगम ने किसी भी बात का कोई जवाब देना मुनासिब नहीं समझा, तब जाकर शकील ने उन पर दवाब बनाने के लिए उन्हें धमकियां देनी शुरू की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।