विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री बनने के बाद भी कायम है स्मृति ईरानी और एकता कपूर की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Tue, 07 Nov 2017 07:23 AM (IST)

जीतेंद्र अक्सर अपनी बेटी एकता कपूर की उपलब्धि पर गर्व करते नज़र आते हैं।

मंत्री बनने के बाद भी कायम है स्मृति ईरानी और एकता कपूर की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें
मंत्री बनने के बाद भी कायम है स्मृति ईरानी और एकता कपूर की केमिस्ट्री, देखें तस्वीरें

मुंबई। स्मृति ईरानी आज भारत सरकार में टेक्सटाइल मिनिस्टर हैं। उससे पहले वो मानव संसाधन मंत्री भी रह चुकी हैं! लेकिन, आप जानते हैं कि पॉलिटिक्स में आने से पहले स्मृति ईरानी का छोटे पर्दे से बहुत ही गहरा कनेक्शन रहा है। एक एक्ट्रेस की भूमिका में उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की क्वीन एकता कपूर के साथ लंबा काम किया है।  यह दोनों रविवार को फिर जब एक साथ दिखे तो इनके बीच वही पुरानी केमिस्ट्री दिखाई दी। 

गौरतलब है कि स्मृति इरानी और एकता कपूर बहुत ही अच्छी दोस्त भी हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एकता कपूर के प्रोग्राम 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में तुलसी विरानी का किरदार निभा कर स्मृति ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।  

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान ने फैंस को दिया बर्थडे रिटर्न गिफ्ट, देखें उनकी अगली फ़िल्म से उनका दमदार लुक

इन तस्वीरों में आप एकता और स्मृति के बीच की बॉन्डिंग को देख सकते हैं। तस्वीर में इन दोनों के साथ आईटीए अवार्ड्स की प्रेसिडेंट अनु रंजन भी नज़र आ रही हैं।

आईटीए अवार्ड्स की यह शाम स्मृति ईरानी की मौजूदगी से और भी ख़ास बन गयी। बता दें कि एक अभिनेत्री होते हुए स्मृति ने बेस्ट एक्ट्रेस का इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड लगातार पांच पार जीता है जबकि चार बार वो आईटीए अवार्ड्स भी जीत चुकी हैं। 

एकता कपूर की बात करें तो उन्होंने ऐसे कई स्टार्स को एक प्लेटफोर्म देने का काम किया है जो आगे चलकर बहुत बड़ा नाम बने। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ जब निकले आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

अभिनेता जीतेंद्र भी आईटीए अवार्ड की इस शाम मौके पर मौजूद थे। जीतेंद्र अक्सर अपनी बेटी एकता कपूर की उपलब्धि पर गर्व करते नज़र आते हैं।