विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद बोल्‍ड तस्‍वीर के साथ सोफिया हयात ने कहा- बाबा रामदेव से ज्‍यादा पहनती हूं कपड़े

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 25 Sep 2016 12:06 PM (IST)

सोफिया हयात सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्‍वीरें पोस्‍ट कर रही हैं, जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो नन हैं। अब लोगों द्वारा आलोचना किए जाने पर कुछ यूं जवाब दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं सोफिया हयात को क्या हो गया है, पता नहीं। पहले उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि वो नन बन चुकी हैं और अब फिर से वही बोल्ड सोफिया बन गई हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो नन हैं। कभी नन की ड्रेस में नजर आईं सोफिया नेे ब्रा में तस्वीरें कर तो सभी को चौंका दिया और अब उन्होंने योगा करते हुए बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और जब इस पर 'आइटम गर्ल' राखी सावंत द्वारा सवाल उठाया गया तो उन्होंने कह दिया कि मैं बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं।

पति के साथ मूवी डेट पर गईं शिल्पा शेट्टी, कैमरे में हुईं कैद, देखें तस्वीरें

सोफिया की बोल्ड तस्वीरों को देखते हुए राखी सावंत ने पूछा था , क्या अब भी वो नन हैं? सोफिया ने लोगों के इसी तरह के सवालों का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। साथ में योगा करते हुए उनकी एक बेहद बोल्ड तस्वीर भी है, जिसमें उनकी क्लीवेज बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। सोफिया ने लिखा, जो भी मेरी बॉडी दिखाने की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं। औरत देवी है।'

'मर्डर 3' की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लगा डर, भारत में बताया जान का खतरा!

वहीं सोफिया ने आगे लिखा कि महिला पूरी तरह पवित्र है। जब उसका पीरियड समय शुरू होता है तो उसको पवित्र माना जाता है। उसका खून पवित्र है, यह प्रजनन शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं अपने रक्तरसाव को छुपाती हैं और इसको गंदा माना जाता है। अपने आप से पूछिए क्यों? यह सिर्फ नकारात्मकता, मर्दानेपन और रूढ़िवादी दिमाग के कारण हुआ है।' आपको बता दें कि सोफिया एक मॉडल भी रह चुकी हैं और 'बिग बॉस' के सातवें सीजन में नजर आई थी, जहां उन्होंने अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।