विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं सबसे महंगी टीवी स्टार, कमाई दो अरब के पार

By Edited By:
Updated: Thu, 04 Sep 2014 02:51 PM (IST)

कोलंबियाई अभिनेत्री सोफिया वेरगारा को लगातार तीसरे साल टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्री घोषित किया गया है। फोर्ब्‍स मैगजीन ने सोफिया वेरगारा की कमाई 2.23

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोलंबियाई अभिनेत्री सोफिया वेरगारा को लगातार तीसरे साल टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्री घोषित किया गया है। फोर्ब्‍स मैगजीन ने सोफिया वेरगारा की कमाई 2.23 अरब रुपए (3.7 करोड़ डॉलर) आंकी है।

सोफिया अपने शो 'मॉडर्न फैमिली' के लिए लगभग दो करोड़ रुपए प्रति एपिसोड लेती हैं। फोर्ब्‍स के मुताबिक 42 वर्षीय वेरगारा टीवी शोज के अलावा बेवरेज, कॉस्‍मेटिक और कपड़ों के ब्रांड समेत कई कंपनियों को एंडोर्स करके भी मोटी कमाई कर रही हैं।

टॉप 10 की लिस्ट में सोफिया वेरगारा के बाद दूसरे पायदान पर मारिस्का हरगिटे हैं, जिनकी कमाई वेरगारा से लगभग तीन गुणा कम 1.3 करोड़ डॉलर आंकी गई है। तीसरे पायदान पर 1.1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ कैली कुको-स्विटिंग हैं।

पढ़ें: सेक्‍स रैकेट में गिरफ्तार हुई ये हीरोइन

किम करदाशियां हुईं न्‍यूड, तस्‍वीरे हुईं वायरल, क्लिक करके देखिए