विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: अपनी खुशखबरी बताने से क्यों झिझक रही थी सोहा अली खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 15 May 2017 01:05 PM (IST)

सोहा अली खान ने प्रेग्नेंसी के कारण फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है जबकि कुणाल इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में काम कर रहे हैं।

Exclusive: अपनी खुशखबरी बताने से क्यों झिझक रही थी सोहा अली खान
Exclusive: अपनी खुशखबरी बताने से क्यों झिझक रही थी सोहा अली खान

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कुछ दिनों पहले ही सोहा और कुणाल ने सार्वजानिक तौर पर ऐलान किया कि उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है यानि सोहा प्रेग्नेंट हैं। लेकिन सोहा को ये बात परिवार को बताने में झिझक महसूस हो रही थी।

मुंबई में एक इवेंट पर आई सोहा ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि जाहिर सी बात है कि इस खुशखबरी की सबसे पहली जानकारी उन्होंने हसबैंड कुणाल को ही दी थी। "2 साल हो गए शादी को और अभी टाइम है। इसलिए मैं अभी कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहती क्योंकि लोग कहते हैं ज़्यादा बोलो मत वरना नजर लग जाती है लेकिन मैं खुश हूं जिस तरह लोग बधाई दे रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या वह इस बात को मानती है कि किसी की नज़र लग जाती है। इसपर उन्होंने कहा "रिस्क क्यों ले इस बारे में बात करके। वैसे भी इन सब बातों को लेकर वो बहुत पर्सनल हैं। सोहा ने बताया कि कुणाल के बाद उन्हें प्रेग्नेंसी के जानकारी परिवार को देनी थी लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे बताये? क्या करें? क्योंकि यह सब एक बेहद निजी मामला होता है और समझ में नहीं आता कि कौन सा शब्द इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:एवलिन शर्मा की बिल्डिंग के दो दिनों तक चक्कर काट रहे थे कुछ लोग 

सोहा अली खान ने प्रेग्नेंसी के कारण फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया है जबकि कुणाल इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में काम कर रहे हैं।