विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोहा अली प्रेग्नेंट, इसी साल परिवार में आयेगा नन्हा मेहमान

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:32 PM (IST)

एक्ट्रेस सोहा अली ख़ान प्रेगनेंट हैं। इस बात की पुष्टि सोहा के पति कुणाल ने की है।

सोहा अली प्रेग्नेंट, इसी साल परिवार में आयेगा नन्हा मेहमान
सोहा अली प्रेग्नेंट, इसी साल परिवार में आयेगा नन्हा मेहमान

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली ख़ान की बहन सोहा अली ख़ान मां बनने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद कुणाल खेमू ने की है। कुणाल ने अपने स्टेटमेंट में इसे ज्वाइंट प्रोडक्शन बताया है।

करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर को नन्हा साथी मिलने वाला है। दरअसल, सैफ अली ख़ान की बहन सोहा अली ख़ान प्रेग्नेंट हैं। इस बात की पुष्टि सोहा के पति कुणा खेमू ने की। कुणाल ने अॉफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि, ''इस साल हमारा ज्वाइट प्रोडक्शन आने वाला है। हमारा पहला बच्चा।'' आपको बता दें कि, कुणाल इस समय 'गोलमाल अगेन' की हैदराबाद में चल रही शूटिंग में व्यस्त हैं। तो यह कहा जा सकता है कि, जल्द सैफ और करीना मामा और मामी बनने वाले हैं। सोहा अली ख़ान की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो प्रेग्नेंट नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive : सचिन तेंदुलकर की फिल्म में होगा ये जबदरस्त Climax

बताते चलें कि, करीना कपूर ख़ान ने पिछले साल 20 दिसंबर को तैमूर अली ख़ान को जन्म दिया था। अब उनकी भाभी प्रेगनेंट हैं। तो तैमूर को जल्द नन्ना साथी मिलने वाला है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।