विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बंधन में बंधे सोहा और कुणाल

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 25 Jan 2015 03:55 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने आज मुंबई में एक निजी समारोह में अपने एक्टर बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से शादी रचा ली। इस छोटे से समारोह में सोहा की मां शर्मिला टैगोर, भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर सहित पूरा परिवार मौजूद था।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने आज मुंबई में एक निजी समारोह में अपने एक्टर बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से शादी रचा ली। इस छोटे से समारोह में सोहा की मां शर्मिला टैगोर, भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर सहित पूरा परिवार मौजूद था।

आज है सोहा की शादी, देखिए मेहंदी की तस्वीरें

सोहा ने क्रीम और लाइट ऑरेंज लहंगा पहना था, जबकि कुणाल ने क्रीम कलर की अचकन, चूड़ीदार और पगड़ी पहनी थी। सोहा की शादी की रस्में 22 जनवरी से ही शुरू हो गई थीं।

करीना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पिंक साड़ी पहनी थी, जबकि छोटे नवाब यानी सैफ सफेद अचकन और पिंक पगड़ी में थे।

'मिर्जिया' के सेट पर इतनी सख्ती!

काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे सोहा और कुणाल सादगी से शादी करना चाहते थे।

इससे पहले 2012 में भी सोहा के भाई सैफ और करीना ने भी सादगी भरे अंदाज में शादी की थी, लेकिन बाद में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ था।सोहा और कुणाल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

मैं ओबामा से दो बार मिलने वाली इकलौती एक्टर हूं: मल्लिका शेरावत