विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो क्‍या शादी के बाद भी काम करेंगी सोहा!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 12:22 PM (IST)

शादी के बाद अमूमन हीरोइनों के फिल्‍मी करियर पर ब्रेक लग जाता है। सोहा अली खान ने भी जब से कुणाल खेमू से शादी की है, तब से उनके फिल्‍मी करियर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। अापके दिमाग में भी इस तरह के सवाल घूम रहे

News Article Hero Image

मुंबई। शादी के बाद अमूमन हीरोइनों के फिल्मी करियर पर ब्रेक लग जाता है। सोहा अली खान ने भी जब से कुणाल खेमू से शादी की है, तब से उनके फिल्मी करियर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। अापके दिमाग में भी इस तरह के सवाल घूम रहे होंगे कि क्या वह शादी के बाद भी फिल्मों में नजर आएंगी या फिर अपनी बाकी की जिंदग्री घर-गृहस्थी संभालने में गुजार देंगी।

रणबीर के प्यार में क्या-क्या कर रही हैं कट्रीना कैफ!

इस बारे में जब खुद सोहा अली खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल भी ब्रेक नहीं लेने वाली हैं और शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी। सोहा अली खान एक प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थीं। तभी उनसे पूछा गया कि क्या दर्शक उन्हें शादी के बाद भी फिल्मों में देख पाएंगे? तो उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल, आप सभी मुझे फिल्मों में देख पाएंगे।'

गोवा में बिपाशा के साथ बर्थडे मना रहे करण

सोहा अली खान ने बताया, 'उनकी अगली फिल्म 'अक्टूबर 3st' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बस पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है। जल्द ही मैं फिल्म 'घायल वंस अगेन' की शूटिंग भी शुरू कर दूंगी। इसमें मुझे सनी देओल के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।'

कृति ने इस तरह मनाया फिल्मफेयर जीतने का जश्न

सोहा अली खान अपने पति कुणाल ख्ेमू के साथ भी फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन उनका कहना है कि अभी इस तरह की कोई खास स्क्रिप्ट नहीं मिल पाई है। दोनों ने इस साल 25 जनवरी को शादी की थी।