विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनोद खन्ना को किसी ने बताया Most Handsome, तो किसी ने कहा Bollywood का सबसे खूबसूरत अभिनेता

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 01:09 PM (IST)

आपको बता दें कि, विनोद खन्ना 70 साल के थे और ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे।

विनोद खन्ना को किसी ने बताया Most Handsome, तो किसी ने कहा Bollywood का सबसे खूबसूरत अभिनेता
विनोद खन्ना को किसी ने बताया Most Handsome, तो किसी ने कहा Bollywood का सबसे खूबसूरत अभिनेता

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज दोपहर निधन हो गया है। जैसे है ये खबर बॉलीवुड में पहुंची तो सभी शोक में डूब गए। इस बीच कलाकारों ने दुख व्यक्त करते हुए विनोद को याद किया।

एक्टर इरफान ने वेटेरन एक्टर विनोद खन्ना को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे खूसबूरत इंसान बताया। इरफान ने कहा, मैनें विनोद खन्ना की सारी फिल्में देखी हैं। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री व मशहूर लोक गायिका ईला अरुण ने कहा, मैंंने उनके साथ काम किया है और मैं उन्हें करीब से जानती भी हूं। अपने सहकर्मी की इस खबर को सुनकर धक्का लगा। यह महसूस हुआ है कि जिंदगी को आप भांप नहीं सकते। ईला ने रिहाई के दिनों को याद करते हुए बताया कि विनोद शुरू से ही हमेशा क्लासी रहने वाले लोगों में से थे। सेट पर वे सबसे डिसेंट ड्रेस अप में आते थे और हम सभी कलाकार उन्हें क्लासी मानते थे। चूंकि उनका अपना एक खास अंदाज होता था। बातचीत के लहजे में भी वह डिसेंसी बरकरार रखते। मजाक करनी भी हो तो मर्यादा का पूरा ख्याल रखते थे। मैंने कभी उन्हें बेवजह बातें करते या अपनी वाहवाही लूटते सेट पर नहीं देखा। सारे स्टाफ से भी बहुत अदब से बात करना उन्हें आता था। इसलिए हम महिला कलाकारों के बीच उनकी इज्जत और बढ़ जाती थी। उस दौर के सबसे हैंडसम कलाकारों में से एक हैं विनोद खन्ना।

यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना के देहांत का शोक मना रहा है पूरा बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर भी दिखा दुःख

फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि उन्हें कभी भी विनोद खन्ना से मिलने का अवसर तो नहीं मिला लेकिन वो विनोद खन्ना की बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी हर फिल्म बड़े चाव से देखती हैं। तमन्ना ने कहा कि विनोद खन्ना को उन्होंने कभी सामने से नहीं देखा है लेकिन उनकी फ़िल्में मैंने एक फैन की तरह देखी है। आपको बता दें कि, विनोद खन्ना 70 साल के थे और ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे।