विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्‍हा पूरी रात रही थीं कथित ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ, लेकिन...

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 08:29 AM (IST)

सोनाक्षी और बंटी ने एक-दूसरे को डेट करना 2012 में शुरू किया था। लेकिन इनका रिश्‍ता ज्‍यादा आगे तक नहीं बढ़ सका।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले दिनों एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ पार्टी करती नजर आ रही थीं। पता चला कि ये सेलिब्रेशन बंटी की मां के 60 साल का होने की खुशी में किया गया। एक ग्रुप सेल्फी में भी सोनाक्षी, बंटी समेत कुछ लोगों के साथ खड़ी नजर आई थीं। इस फोटो में सोनाक्षी और बंटी काफी अच्छे लग रहे थे।

देखें तस्वीरें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस का 'रॉयल परिवार' से है नाता

बता दें कि बंटी, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, ऐसा लगता है कि सोनाक्षी और बंटी एक बार फिर अपने पुराने समय में लौट रहे हैं। बंटी की मां की बर्थडे पूरी रात चली। इस दौरान सोनाक्षी भी पूरी रात बंटी के घर पर ही थीं। सोनाक्षी के अलावा उनके कुछ दोस्त भी पूरी रात इस पार्टी में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पूरी रात खूब धमाल होता रहा।

देखिए, 'xXx' का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज

कट्रीना कैफ को इस एक्ट्रेस ने कह दिया 'आंटी'

अगर आपको नहीं पता है, तो बता दें कि सोनाक्षी और बंटी ने एक-दूसरे को डेट करना 2012 में शुरू किया था। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ सका, क्योंकि शुरुआत से ही इसमें काफी दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी। सोनाक्षी की मम्मी-पापा को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं है। इसकी एक वजह यह है कि सोनाक्षी और बंटी की उम्र में काफी अंतर है। वहीं दूसरी वजह यह है कि बंटी तलाकशुदा हैं। वैसे बंटी से ब्रेकअप के बाद सोनाक्षी की अर्जुन कपूर के साथ लिंकअप की खबरें भी सामने आई थीं इधर सोनाक्षी से ब्रेकअप के बाद बंटी सचदेव का नाम सुष्मिता सेन, नेहा धूपिया और दिया मिर्जा के साथ भी जुड़ चुका है।

इन बॉलीवुड सितारों की दोस्ती फिल्मों रही है बेहद हिट, देखें तस्वीरें

वैसे बता दें कि सोनाक्षी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकीरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह काफी एक्शन सीन करती हूई नजर आएंगी। सोनाक्षी ने इस फिल्म के लिए फाइट के कई फॉर्मेट की ट्रेनिंग भी ली थी। 'अकीरा' का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया, जिसे इंटरनेट पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विद्या बालन से भी हो सकती है बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।