यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इनसे अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हीरो-हीरोइन के बीच लिंक-अप की खबरें सामने आती रहती हैं। सोनाक्ष्ाी सिन्हा का भी अपनी फिल्मों के कई को-स्टार के साथ नाम जुड़ चुका है, मगर सबसे ज्यादा उनके लिंक-अप की खबरें जिस हीरो के साथ सुर्खियों में रहीं, वो हैं अर्जुन कपूर।

मुंबई। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हीरो-हीरोइन के बीच लिंक-अप की खबरें सामने आती रहती हैं। सोनाक्ष्ाी सिन्हा का भी अपनी फिल्मों के कई को-स्टार के साथ नाम जुड़ चुका है, मगर सबसे ज्यादा उनके लिंक-अप की खबरें जिस हीरो के साथ सुर्खियों में रहीं, वो हैं अर्जुन कपूर।

दोनों को फिल्म 'तेवर' में पहली बार एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिला था। इसके बाद से ही दोनों के बीच करीबियां बढ़ने की चर्चा होने लगी। खैर, सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार खुलकर अर्जुन कपूर के साथ लिंक-अप पर चुप्पी तोड़ते हुए इससे इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों को हवा इसलिए मिली, क्योंकि दोनों जुहू में बहुत पास-पास रहते हैं।
सलमान ने किया खुलासा, 'हीरो' में क्यों लिया आथिया और सूरज को
सेलेब्रिटी चैट शो 'लुक हू इज टॉकिंग' में शिरकत करने के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने इस बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना भी बकवास है। सोनाक्षी सिन्हा ने यहां तक कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी डेट नहीं करना चाहतीं, क्योंकि एक्टर्स बहुत ही कॉम्प्लिकेटेड होते हैं। वो ऐसा बिल्कुल सिंपल लड़का चाहती हैं, जो साइंटिस्ट या मरीन बायोलॉजिस्ट हो।

