विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, ये कहां अौर किनके साथ घूम रही हैं सोनाक्षी सिन्‍हा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 11 Sep 2015 11:50 AM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा को हाल ही में मीट बैन पर बोलने के लिए ट्विटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्‍होंने इस मुद्दे पर अपने ट्वीट में इंडिया को 'बैन-स्‍तान' करार दिया था। इसकी वजह से उन्‍हें जमकर निशाना बनाया गया था। हालांकि इसका उन पर कोई फर्क नहीं

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में मीट बैन पर बोलने के लिए ट्विटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने ट्वीट में इंडिया को 'बैन-स्तान' करार दिया था। इसकी वजह से उन्हें जमकर निशाना बनाया गया था। हालांकि इसका उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

देखें, बहन के टकीला शॉट पर शाहिद ने किया छिछोरा डांस

वो बिंदास तरीके से अपनी फिल्मी जिंदगी जी रही हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट में हैं और उन्होंने वहां की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो काफी एंज्वॉय करती नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने खूबसूरत बुडापेस्ट की एक खूबसूरत तस्वीर ये भी शेयर की है। लगता है वो बुडापेस्ट की खूबसूरती पर पूरी तरह से फिदा हो गई हैं। आप भी एक नजर डालिए।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी भी एंज्वॉय की। कुछ दोस्तों के साथ उनकी ये तस्वीर अच्छे से बयां कर रही है कि उन्होंने मिलकर कितनी मस्ती की।

फिल्म 'फोर्स' में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थीं। इस बार सोनाक्षी सिन्हा होंगी।