विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदसूरत कहे जाने पर सोनाक्षी सिन्‍हा ने दिया ये करारा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 04:53 PM (IST)

वाकई में सोनाक्षी सिन्‍हा सिर्फ देखने में ही दबंग नहीं लगतीं, वो सचमुच ऐसी हैं और अगर आप अब भी ये बात नहीं मानते तो इस पूरे वाकये को जानने के बाद जरूर मान जाएंगे। अब ये तो आपको पता ही है कि कई बॉलीवुड सेलेब्‍स की तरह सोनाक्षी सिन्‍हा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाकई में सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ देखने में ही दबंग नहीं लगतीं, वो सचमुच ऐसी हैं और अगर आप अब भी ये बात नहीं मानते तो इस पूरे वाकये को जानने के बाद जरूर मान जाएंगे। अब ये तो आपको पता ही है कि कई बॉलीवुड सेलेब्स की तरह सोनाक्षी सिन्हा भी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और लगातार अपने फैंस से खुलकर बातें भी करती हैं।

अनिल को नहीं मिली 'वेलकम बैक' की फीस, लेने हैं इतने करोड़

इसी सिलसिले में उन्होंने अपने फैंस से सवाल पूछने को कहा था। सब कुछ सही चल रहा था और सोनाक्षी भी पूरी कोशिश में लगी थीं कि वो सभी फैंस के सवालों का जवाब दे सकें। मगर एक सवाल पर वो अटक गईं।

दरअसल, देविका जोशी नाम के ट्विटर हैंडल से पूछ लिया गया, 'सोनाक्षी आप इतनी बदसूरत कैसे हो?

अब इतना अजीब सवाल सुनकर किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है, मगर आपको यकीन नहीं होगा कि सोनाक्षी ने इसका इतना करारा जवाब दिया होगा। उन्होंने चूहे की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिख डाला, 'आपसे नफरत करने वाले आपके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, जबकि अपनी प्रोफाइल पिक्चर में ऐसे दिखते हैं।

हालांकि देविका जोशी ने इसका जवाब भी देते हुए कह डाला कि फिर भी यह फोटो आपके फेस से बेहतर है। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उनके कई फैंस आ गए। इसके साथ ही ट्विटर पर #sonasays ट्रेंड भी करने लगा। खैर, जो भी हो पर इस पूरे वाकये को ध्यान में रखते हुए वाकर्इ में सोनाक्षी के जवाब की दाद देनी होगी। अब तो सच में उनसे कोई पंगा लेने से पहले कई बार सोचेगा जरूर। वैसे पहले भी कई बार सोनाक्षी के मोटापे और फेस को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा चुका है।

ट्विटर पर शाहरुख के हुए डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स, फिर भी अमिताभ आगे