यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस 10: सोनाक्षी सिन्हा ने 'बेघर' प्रियंका जग्गा का उड़ाया मज़ाक़!
सोनाक्षी जब घर से निकलकर स्टेज पर सलमान के पास पहुंचीं, तो सलमान ने उनसे कहा कि घर में उन्होंने एंजॉय किया होगा, क्योंकि निगेटिविटी नहीं रही।

मुंबई। दबंग में सोनाक्षी सिन्हा का एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था। थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से डर लगता है। सलमान ख़ान के सामने सोना ने ये डायलॉग बोला था, मगर प्यार के अलावा भी एक चीज़ है जिससे सोनाक्षी सिन्हा को डर लगता है। इसका पता चला जब सोनाक्षी बिग बॉस के घर में जाने वाली थीं।
इस वीकेंड सलमान ख़ान ने सोनाक्षी सिन्हा को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बिग बॉस के घर में आने का न्योता दिया था। सलमान ख़ान कहें और सोनाक्षी ना आएं, नॉट पॉसिबिल। लिहाज़ा सोना क्रिसमस के लिए ख़ास रेड गाउन पहनकर बिग बॉस के घर में सेंटा बनकर पहुंच गईं और जब वो घर पहुंचीं तो वहां ख़ुशियों की बरसात हो गई। सोना ने घर वालों के साथ कुछ गेम्स खेले और उन्हें एंटरटेन किया। माहौल एकदम लवली-लवली हो गया था। इस हंसी-ख़ुशी के माहौल में सोनाक्षी को जिस बात से सबसे ज़्यादा संतुष्टि मिली, वो थी प्रियंका जग्गा की ग़ैरमौजूदगी, जिसका ज़िक्र उन्होंने सलमान ख़ान से बातचीत के दौरान किया।
इसे भी पढ़ें- दंगल 100 करोड़ क्लब में दाख़िल, मगल ये रिकॉर्ड तो सुल्तान के ही नाम
सोनाक्षी जब घर से निकलकर स्टेज पर सलमान के पास पहुंचीं, तो सलमान ने उनसे कहा कि घर में उन्होंने एंजॉय किया होगा, क्योंकि निगेटिविटी नहीं रही। सलमान का इशारा समझकर सोनाक्षी ने भी कहा कि वो जब कल (शुक्रवार) घर में आने की तैयारी कर रही थीं, तो उन्हें डर था कि घर में वो (प्रियंका जग्गा) भी मौजूद होगी। थैंक गॉड चली गई। सोनाक्षी के अंदाज़ से ऐसा लगा मानो प्रियंका जग्गा का सामना करना उनके लिए कोई टॉर्चर हो।
इसे भी पढ़ें- क्या शादी में आपकी एक्स इनवाइटेड थीं? करण ने मीरा के सामने शाहिद से किया सवाल
वैसे सलमान ने जिस तरीक़े से प्रियंका जग्गा को अपनी बातचीत में मेंशन किया, उससे लगता है कि प्रियंका का उनसे बहस करना दबंग ख़ान को बिल्कुल पंसद नहीं आया है।

