विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ जाकर सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं सगाई!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 07:36 AM (IST)

बंटी सलमान ख़ान के छोटे भाई सोहेल ख़ान की बीवी सीमा ख़ान के भाई हैं। बंटी सोनाक्षी से पहले कथित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल अपने एक्शन के लिए सुर्खियों में रहीं सोनाक्षी सिन्हा 2017 में बहुत बड़ा धमाका करने वाली हैं। बी-टाउन में ये गॉसिप तेज़ी से फैल रही है कि सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ इंगेजमेंट कर लेंगी।

सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज़ और बेबाक़ बातों के लिए मशहूर रहती हैं। पापा शत्रुघ्न सिन्हा के अंदाज़े-बयां की झलक सोना की पर्सनेलिटी में ख़ूब झलकती है और उनका ये क़दम इस बात को पुख्ता भी करता है। मीडिया में भी इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स ख़ुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाक़शुदा हैं। इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फ़ासला भी काफी है। बंटी और सोना के बीच पिछले कुछ महीनों में नज़दीकियां ज़्यादा बढ़ गई हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- सगाई की ख़बरों पर विराट-अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी और कहा हम सगाई...

उस वक़्त भी इंगेजमेंट की ख़बरें आई थीं। हालांकि एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था- ''आपको मेरी मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया।''

इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स भेजते थे डांस क्लास, सनी लियोनी चली जाती थीं ये सीखने

बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग की कहानी 2012 में शुरू हुई थी। दोनों को एक साथ देखने के बाद ये अफ़वाहें शुरू हुई थीं। बताते चलें कि बंटी सलमान ख़ान के छोटे भाई सोहेल ख़ान की बीवी सीमा ख़ान के भाई हैं। बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे। ये शादी 4 साल चली। फिलहाल सोनाक्षी सलमान के साथ द बैंग टूर पर जाने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।