विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर बॉयफ्रेंड का खुलासा कर फैलाई सनसनी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2015 09:05 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्‍हा के चाहने वालों का इस खबर से दिल टूट सकता है ! उनकी इस चहेती एक्‍ट्रेस को उनका प्‍यार मिल गया है और वो चाहती हैं कि पूरी दुनिया उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जान जाए। इसीलिए उन्‍होंने ट्विटर पर अपने बॉयफ्रेंड की तस्‍वीर भी पोस्‍ट कर डाली

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा के चाहने वालों का इस खबर से दिल टूट सकता है ! उनकी इस चहेती एक्ट्रेस को उनका प्यार मिल गया है और वो चाहती हैं कि पूरी दुनिया उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जान जाए। इसीलिए उन्होंने ट्विटर पर अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर भी पोस्ट कर डाली है।

सोनाक्षी ने इस ट्वीट के साथ ही अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे ! चलिए अापको दिखा ही देते हैं कि आखिर कौन है खुशकिस्मत शख्स, जिसे सोनाक्षी ने अपना बॉयफ्रेंड बना लिया है। ये रही उसकी तस्वीर।

क्यों, हो गए ना हैरान ! जी हां, 'आयरन मैन' ही है सोनाक्षी का बॉयफ्रेंड। दरअसल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अपने कुछ दोस्तों के लिए हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थीं। इस मौके पर सोनाक्षी भी पहुंची थीं। वहीं उन्हें 'आयरन मैन' भी मिल गया, जिसके साथ उन्होंने खूब मस्ती की और वो उन्हें इतना पसंद आया कि अपना बॉयफ्रेंड ही बना लिया !

देखिए, जब नए बॉयफ्रेंड के साथ डिनर कर निकलीं बिपाशा

शाहरुख ने किसान आत्महत्या मामले में किया केजरीवाल का बचाव!