विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्‍हा ने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ रात बिताने का बताया पूरा सच!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 03:36 PM (IST)

हाल ही में दोनों की एक तस्‍वीर काफी चर्चा का विषय बनी रही, जिसमें सोनाक्षी अपने इस कथित ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती नजर आई थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं और उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के पास वापस लौट आई हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर काफी चर्चा का विषय बनी रही, जिसमें सोनाक्षी अपने इस कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। उसके बाद इस बात का पता चला कि यह पार्टी बंटी के घर पर हुई थी और सोनाक्षी पूरी रात वहीं रही थीं।दोनों के एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी समय बिताने की चर्चा है। मौका था बंटी की मां के बर्थडे का।

करीना और सैफ की शादी को लेकर करिश्मा ने खोला चौंकाने वाला राज

हालांकि अब इस पूरे मामले पर सोनाक्षी नेे चुप्पी तोड़ी है और अपने अंदाज में आलोचना की है। उनका कहना है कि वो रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी कर रहे थे और लोग बातें बनाने लगे कि पूरी रात साथ में बिताई। ये रहा सोनाक्षी का ट्वीट, आप खुद ही पढ़ लीजिए।

आपको बता दें कि बंटी, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं और 2012 में ही सोनाक्षी व उनका डेटिंग शुरू हुआ था। मगर यह ज्यादा समय तक नहीं चल सका। सोनाक्षी के माता-पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं था। मगर मौजूदा स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। वैसे भी सोनाक्षी कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुली नहीं रही हैं। हाल ही तक अर्जुन कपूर के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। अब इस रिलेशनशिप कितनी सच्चाई है, ये तो सोनाक्षी और बंटी ही जानें। मगर इतना जरूर कहेंगे, लाख छुपा लेंं पर प्यार नहीं छिपने वाला।