यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैचअप: सलमान ख़ान ने बुलाया अपने 'घर' तो सोनाक्षी कर ना सकीं इंकार!
काफी अर्से से ख़बरें ये आ रही थीं कि सोनाक्षी और सलमान में अनबन चल रही है। अब तो सलमान के रहते हुए सोनाक्षी बिग बॉस के घर की स्पेशल मेहमान बनने वाली हैं।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस के घर में इस क्रिसमस पर एक ख़ास सेंटा क्लॉज़ आने वाला है, जो घर वालों की जिंदगी को ख़ुशियों से भर देगा, लेकिन अगर किसी ने ज़्यादा होशियारी दिखाई तो उसे ख़ामोश भी कर देगा। इतने इशारे से तो आप भी समझ गए होंगे कि ये सेंटा कौन है।
जी हां, ये सेंटा हैं सोनाक्षी सिन्हा, जो रविवार का वीकेंड का वार स्पेश में सेंटा बनकर घरवालों के बीच क्रिसमस सेलिब्रट करने जा रही हैं। पर सोनाक्षी का नाम सुनकर आपको हल्का सा झटका ज़रूर लगा होगा। झटका इसलिए क्योंकि काफी अर्से से ख़बरें ये आ रही थीं कि सोनाक्षी और सलमान में अनबन चल रही है। दोनों टॉकिंग टर्म्स में नहीं हैं। अब तो सलमान के रहते हुए सोनाक्षी बिग बॉस के घर की स्पेशल मेहमान बनने वाली हैं। इससे तो यही लगता है कि दबंग गर्ल ने अपने करियर के पहले सुपरस्टार के साथ सुलह कर ली है।
इसे भी पढ़ें- प्रियंका जग्गा ने ऐसा क्या कह दिया कि आपे से बाहर हो गए सलमान!
ख़बर ये भी है कि सोनाक्षी को घर में आने का न्योता ख़ुद सलमान ख़ान ने दिया है। सलमान के बुलावे पर सोना घर में आ रही हैं, लेकिन अकेले नहीं उनके साथ टीवी की दुनिया के जाने-माने होस्ट मनीष पॉल भी होंगे। सेंटा के अवतार में सोनाक्षी घर वालों के लिए कुछ गिफ़्ट भी लेकर जाएंगी। चलिए, क्या पता दबंग 3 का रास्ता बिगी बॉस के घर से होकर जाता हो। बस इंतज़ार कीजिए।

