विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी की मॉम इस टीवी एक्ट्रेस की हैं जबरा फ़ैन, नहीं छोड़तीं एक भी एपिसोड

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 30 Mar 2017 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 07:09 AM (IST)

दिव्यांका त्रिपाठी अपने हबी डियर विवेक दहिया के साथ शो में कंटेस्ट कर रही हैं। शो के पहले एपिसोड की ...और पढ़ें

सोनाक्षी की मॉम इस टीवी एक्ट्रेस की हैं जबरा फ़ैन, नहीं छोड़तीं एक भी एपिसोड
सोनाक्षी की मॉम इस टीवी एक्ट्रेस की हैं जबरा फ़ैन, नहीं छोड़तीं एक भी एपिसोड

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा भले ही दमदार एक्ट्रेस हों, लेकिन उनकी मॉम पूनम सिन्हा एक टीवी एक्ट्रेस की जबरा फ़ैन हैं। ये खुलासा ख़ुद सोनाक्षी ने एक इवेंट में किया है। 

सोनाक्षी डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीज़न 8 केो कॉरियोग्राफ़र टेरेंस लुईस और डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ जज कर रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी अपने हबी डियर विवेक दहिया के साथ शो में कंटेस्ट कर रही हैं। शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी इस सेलेब्रिटी कपल की कायल हो गई हैं। सोना ने कहा- ''उन्होंने रोमांस वाला डांस की परफेक्ट मिसाल सेट की है। मेरी मां दिव्यांका की बहुत बड़ी फ़ैन हैं। ये हैं मोहब्बतें में उनकी परफॉर्मेंस उन्हें बहुत अच्छी लगती है। जब भी उन्हें मौक़ा मिलता है वो एपिसोड ज़रूर देखती हैं।''

इसे भी पढ़ें- बाहुबली के भल्लाल देव और बिपाशा बसु के बीच रहा है ये रिश्ता

जब दिव्यांका को ये पता चला तो वो बेहद ख़ुश हो गईं और कहा- ''मैं उम्मीद करती हूं कि किसी एपिसोड में वो शामिल हों। मैं उनका आशीर्वाद लेना है और उनके साथ स्टेज शेयर करना है।'' नच बलिए 8 रविवार से स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।