विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने शुरू की नीरजा भनोट पर बन रही फिल्‍म की शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 03:44 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 04:49 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंडियन फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर बन रही बॉयोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंडियन फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर बन रही बॉयोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। आतंकवादियों द्वारा भनोट की हत्या उस समय कर दी गई थी, जब वे पैसेंजर्स को बचाने की कोशिश कर रही थीं। यह घटना वर्ष 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 को हाईजैक किए जाने के दौरान हुई थी।

सनी लियोन से घबराकर शाहिद कपूर ने छोड़ दी फिल्म!

सोनम इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पहले दिन ट्वीट किया, 'तो सफर शुरू हो गया है। इस फिल्म का हिस्सा बनाए जाने के लिए फॉक्सस्टारहिन्दी का शुक्रिया। बहुत ही विनम्र महसूस कर रही हूं।'

फैशन शो में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें

फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर इस फिल्म के साथ फिल्म प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं। फैन्स से फिल्म के लिए शुभकामनाएं मांग रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'कहानी आज से शुरू हो गई है। विश मी लक।' कस्बेकर इस फिल्म का प्रोडक्शन अपनी सेलिब्रेटी मैनेजमेंट कंपनी के बैनर तले कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।