विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी

By Sachin kEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 06:25 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। सोनम को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। सोनम को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 29 वर्षीय अभिनेत्री सोनम को पिछले हफ्ते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ट्विटर पर वापस घर जाने की जानकारी दी।

सोनम ने ट्विटर पर लिखा कि डिस्चा‌र्ज्ड, होम स्वीट होम। गुजरात के राजकोट में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब होने के बाद सोनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री को स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाया गया।

इसके बाद सोनम को 28 फरवरी को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले गुरुवार को भी सोनम को अस्पताल से छुट्टी मिलने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में सोनम ने ट्विटर पर छुट्टी न मिलने की बात कही थी।

पढ़ेंः सोनम से मिलने पहुंची जैकलीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।