विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर की ये सलाह सुन शर्म से झुक जाएंंगी भाई हर्षवर्धन की नजरें

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 05:21 PM (IST)

सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को ऐसी सलाह दी है जिसे सुनकर उनकी नजरें शर्म से झुक जाएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नेहा धूपिया का शो 'नो फिल्टर नेहा' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो में नजर आई सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर को लेकर कई खुलासे किए। लड़की को लेकर उनका टेस्ट बुरा बताया, इतना ही नहीं उन्हें सेक्स करने भी सलाह दी लेकिन इस शर्त पर।

Photos: शाहिद-मीरा पहली बार बेटी मीसा के साथ छुट्टी पर निकले

सोनम ने बताया कि हर्ष के बारे में बात अगर लड़कियों की करें तो उसका टेस्ट बहुत बुरा है। उन्होंने कहा कि मैं यह डायरेक्टली नहीं कह सकती। उसने डिसाइड किया है कि वह कभी मेरे और रिया के जैसी लड़कियों को डेट नहीं करना चाहता। इस दौरान सोनम और उनकी बहन ने हर्ष की लाइफ में आईं लड़की को लेकर कमेंट भी किया। उन्होंने कहा,'वह स्वीट, लेकिन अजीब हैं। बुरी नही हैं, लेकिन उन्हें इससे बेहतर मिल सकती है। लड़कियों को लेकर तुम्हारा इतना बुरा टेस्ट क्यों है।' इस दौरान सोनम और रिया ने हर्ष को सलाह देते हुए कहा, 'हमें उम्मीद है कि तुम प्रोटेक्शन यूज कर रहे होगे।'

जानिए, क्यों सबके सामने छलक पड़े दीपिका पादुकोण की आंखों से आंसू...!

बता दें कि हर्ष ने हाल ही में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को काफी निराशा किया। फिल्म की अभिनेत्री सैयामी खेर के अभिनय की तो चर्चा फिर भी हो रही है, लेकिन हर्ष इस प्रशंसा से कोसो दूर हैं।