विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! फवाद से प्यार करती हैं सोनम

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 05 Mar 2015 01:59 PM (IST)

पिछले साल आई फिल्म 'खूबसूरत' में सोनम कपूर को पाकिस्तान के हैंडसम एक्टर फवाद खान के साथ रोमांस करने का मौका मिला था। हालांकि फिल्म तो नहीं चल सकी लेकिन फवाद भारत की फीमेल फैंस के चहेते और सोनम के अच्छे दोस्त बन गए। हाल ही में एक इंटर्व्यू के

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल आई फिल्म 'खूबसूरत' में सोनम कपूर को पाकिस्तान के हैंडसम एक्टर फवाद खान के साथ रोमांस करने का मौका मिला था। हालांकि फिल्म तो नहीं चल सकी लेकिन फवाद भारत की फीमेल फैंस के चहेते और सोनम के अच्छे दोस्त बन गए।

'एनएच 10' को सेंससबोर्ड ने दिया 'ए' सर्टिफिकेट

हाल ही में एक इंटर्व्यू के दौरान सोनम तो ये तक कह गईं कि वो फवाद को अनकंडिश्नली प्यार करती हैं। हैरान होने की बात नहीं है, सोनम ने सिर्फ फवाद का ही नहीं बल्कि कई और कलाकारों का नाम लिया जिनके वो करीब हैं।

सनी को इंप्रैस करने के लिए ये भी करना पड़ा जय को!

सोनम ने कहा, 'हमें उनके साथ काम करने में मजा आया। वो अच्छे इंसान हैं और ठेठ पंजाबी हैं। वो पंजाबी लहजे में बोलते हैं। हमें अहसास नहीं होता कि पाकिस्तानी लोग हमने कितने मिलते-जुलते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। वो बहुत सम्मानभरे, नम्र और जोशीले इंसान हैं। अगर मैं किसी को अनकंडिश्नल प्यार करती हूं, तो वो फवाद हैं। रिया और मैं उन्हें चॉकोलेट्स और मिठाई खिलाते हैं, जबकि उन्हें मिठा खाना मना है। अभिषेक बच्चन, इमरान खान और फवाद उन लोगों में से हैं जिन्हें मैं प्यार करती हूं।'

उम्मीद है कि सोनम को अपने प्यार...हमारा मतलब है कि फवाद के साथ जल्द ही दोबारा काम करने का मौका मिले।

मैगजीन के कवर पेज पर छा गईं ग्लैमरस तब्बू