यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रम्प के लिए किया इस कड़े शब्द का इस्तेमाल
सोनम कपूर के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी मेरिल स्ट्रीप के स्पीच की तारीफ़ करते हुए ट्रम्प की आलोचना की है।

मुंबई। सोशल मीडिया पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखने वाली सोनम कपूर भी अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं और उन्होंने ट्रम्प को जोकर कह डाला है।
बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में लाइफ टाइम सम्मान लेने के बाद हॉलीवुड की अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने बिना ट्रम्प का नाम लिए उनकी इस बात के लिए सरेआम आलोचना की कि अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने एक डिसेबल ( दिव्यांग ) रिपोर्टर की नक़ल उतारी थी। मेरिल इस घटना को अब तक भूल नहीं पाई है। मेरिल के इस बयान को जब लोगों ने खूब सराहा तो ट्रम्प ने पलटवार करते हुए मेरिल को हिलेरी क्लिंटन प्रेमी बता डाला। अवॉर्ड्स में मौजूद प्रियंका चोपड़ा ने भी मेरिल के बयान की तारीफ़ की और इधर सोनम कपूर तो कुछ ज्यादा ही गुस्से में नज़र आई। मेरिल पर ट्रम्प के दिए बयान की हो रही आलोचना का जिक्र करते हुए सोनम ने लिखा - लोगों इसे बहुत गलत तरीके से मत लो। ये आदमी तो जोकर है। कम से कम हमारे लीडर में तो समझदारी है। साफ़ था कि ट्विटर पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर सोनम का ये कमेंट ट्रम्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर था लेकिन उन्होंने नाम का कही भी जिक्र नहीं किया।
डोनाल्ड ट्रम्प पर भड़की मेरिल स्ट्रीप , प्रियंका चोपड़ा ने भी यूं दिया साथ
Okay india isn't in such a bad way... this person is a joker... at least our leader has a semblance of intelligence. 👇🏽 https://t.co/6FXVxKnT7m
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) January 9, 2017
सोनम कपूर के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने भी मेरिल स्ट्रीप के स्पीच की तारीफ़ करते हुए ट्रम्प की आलोचना की। दरअसल ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा था कि मेरिल हॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओवर-रेटेड अभिनेत्री है और वो उन्हें जानती नहीं है।

