विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोंगटे खड़े कर देंगी सोनम कपूर की ये बातें, 13 साल की थीं तब अंधेरे में किसी ने...

By ShikhasEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 02:58 PM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2017 11:17 PM (IST)

SAD! महिला दिवस मनाते हैं हम, मगर महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखना हमें आज भी नहीं आता!

रोंगटे खड़े कर देंगी सोनम कपूर की ये बातें, 13 साल की थीं तब अंधेरे में किसी ने...
रोंगटे खड़े कर देंगी सोनम कपूर की ये बातें, 13 साल की थीं तब अंधेरे में किसी ने...

मुंबई। भारत एक स्वतंत्र देश है, जहां हर एक नागरिक आज़ाद है मगर जब बात आती है महिलाओं की सुरक्षा की तो आज भी हम कहीं ना कहीं पिछड़े हुए हैं। आम जनता से लेकर हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस कड़वे सच से वाकिफ़  हैं कि लड़कियां आज भी सुरक्षित नहीं है। बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और ओपन-माइंडेड अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर ने भी हाल ही में किया है एक बड़ा खुलासा जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोनम कपूर ने हाल ही में एक वुमेन मैगज़ीन के इंटरव्यू में दिया एक शॉकिंग स्टेटमेंट! सोनम ने बताया कि जब वो महज़ 13 साल की थीं तब मॉलेस्टेशन का शिकार हुई थीं। सोनम ने बताया कि जब वो एक 'स्टार' नहीं थीं तब वो एक आम लड़की की तरह पार्टीज़ करना और मूवीज़ जाना पसंद करती थीं। जब वो एक दिन मूवी के लिए जा रही थीं तो अंधेरे में किसी ने उन्हें ग़लत तरीक़े से छुआ। वो बहुत घबरा गईं। अंधेरे की वजह से उस इंसान को देख भी नहीं पाईं , यही नहीं उन्होंने अपनी टीचर्स से इस बात को शेयर भी किया मगर...!

इसे भी पढ़ें- कमल हासन की स्टार डॉटर श्रुति हासन को जब भीड़ ने घेरा, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

सोनम ने आगे बताया कि जब उन्होंने यह बात अपनी टीचर्स को बताई तो उन्होंने कहा कि सिर्फ छूना मॉलेस्टेशन नहीं होता, रेप होना ही मॉलेस्टेशन है। लेकिन सोनम उस समय अच्छे से जानती थीं कि वो मॉलेस्टेशन का शिकार हुई हैं। सोनम ने कहा, " हमारे यहां सेक्स-एजुकेशन का कोई सिस्टम नहीं है, ऐसे में लड़कियां अपने आपको दोष देती हैं और डिप्रेशन में चली जाती हैं। मगर, आप ग़लत नहीं हो... अगर कोई आपको बुरी नज़र से देख रहा है तो वो ग़लत है। इसका दोष आपको अपने आपको नहीं देना चाहिए।" सोनम ने बताया कि भारत ही नहीं दुनिया का कोई भी देश महिलाओं के लिए आज भी सुरक्षित नहीं है।

महिला दिवस मनाते हैं हम, मगर महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखना हमें आज भी नहीं आता! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।