विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे: बिटिया सोनम कपूर ने कुछ इस अंदाज़ में पापा अनिल कपूर को किया सरप्राइज़!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 24 Dec 2016 01:01 PM (IST)

बहुत कम एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी बेटियों ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायीं है। एक जोड़ी तो शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा की भी है।

News Article Hero Image

मुंबई। आज अनिल कपूर का अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'दिल धड़कने दो' के इस स्टार को पूरा बॉलीवुड शुभकामनायें दे रहा है। लेकिन, अनिल कपूर की स्टार डॉटर सोनम कपूर ने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कुछ यादगार तस्वीरें साझा कर कुछ इस अंदाज़ में पापा अनिल कपूर को जन्मदिन पर सरप्राइज़ किया।

पहली तस्वीर में अनिल अपने दोनों भाइयों के साथ नज़र आ रहे हैं। फेमस फ़िल्म मेकर सुरेंद्र कपूर के तीनों बेटे बोनी, अनिल और संजय कपूर सिनेमा से जुड़े पर अनिल इकलौते हैं जो बॉलीवुड के आकाश पर एक सितारे की तरह चमके। इस तस्वीर में अनिल लेफ्ट में, बड़े भाई बोनी सेंटर में तो वहीँ तीनों में सबसे छोटे भाई संजय राईट साइड में देखे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक नायक जिसने अपनी सादगी से हासिल की स्टारडम, अनिल कपूर!

#throwbackthursday kapoor's in all their glory! @anilskapoor @sanjaykapoor2500 #boneykapoor

A photo posted by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

दूसरी तस्वीर में, पापा की लाडली सोनम ने अपने बचपन की यादों को साझा किया है। जिसमें वह पापा के गोद में परी बिटिया सी नज़र आ रही हैं। अनिल भी अपनी नन्हीं बिटिया के साथ हैप्पी मूड में हैं। वाकई, इन तस्वीरों को शेयर कर सोनम ने अपने इमोशन्स का बखूबी इज़हार किया है। सोनम इस तस्वीर के साथ लिखती हैं कि मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है और हर दिन मेरी यही कोशिश है कि मैं भी आपको मुझ पर गर्व करने के मौके दे सकूं!

My father gave me the greatest gift anyone could give another person, he believed in me. - Jim Valvano Happy happy birthday daddy! I'm so proud to be your daughter.. I hope I make you proud everyday.. love you lots! @anilskapoor

A photo posted by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

बहुत कम एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी बेटियों ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायीं है। एक जोड़ी तो शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा की भी है। बहरहाल, आज अनिल कपूर का दिन है और सोनम इस दिन को यादगार बनाने में जुटी हैं!