विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर दिखी सोनम आनंद आहूजा के साथ, खुद शेयर किया वीडियो

By ShikhasEdited By:
Updated: Wed, 22 Feb 2017 10:59 AM (IST)

खैर, कोई कुछ भी कहे मगर, दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते है, है ना?

एक बार फिर दिखी सोनम आनंद आहूजा के साथ, खुद शेयर किया वीडियो
एक बार फिर दिखी सोनम आनंद आहूजा के साथ, खुद शेयर किया वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने काम और अपने फैशन सेन्स के चलते कई सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन, इसके अलावा भी एक वजह है जो सोनम कपूर को ना चाहते हुए भी हैडलाइन्स तक ला देती है और वो है उनकी पर्सनल लाइफ, हमारा मतलब है लव लाइफ।

दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन आनंद आहूजा के साथ सोनम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। पहले तो सोनम आनंद के साथ बहुत कम नज़र आती थी मगर, अब सोनम कई बार आनंद के साथ फैमिली फंक्शन्स में भी दिखाई देती है। वैसे, सोनम को यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी पर्सनल लाइफ को डिस्कस किया जाए, लेकिन फिर वो खुद ही शेयर करती आनंद के साथ अपनी तस्वीरें। कन्फ्यूज़न! खैर, एक बार फिर सोनम ने शेयर किया है आनंद के साथ अपना एक वीडियो जिसमें सोनम एक अजीब सा फनी जादू दिखा रही है। इस पोस्ट की ख़ास बात यह है कि मिस्टर आनंद आहूजा द्वारा कहा गया ज्ञान भी सोनम ने इस वीडियो के साथ शेयर किया है।

"Everything will be great. Better than great. Just sometimes a step back gives perspective and allows for more steps forward" - Anand Ahuja @anandahuja #everydayphenomenal 🐘

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

खैर, कोई कुछ भी कहे मगर, दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते है, है ना? सोनम की फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही करीना कपूर के साथ वीर दी वेडिंग में नज़र आएंगी।