यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कट्रीना का नाम लेकर सोनम ने उड़ाया सलमान का मजाक!
सोनम कपूर और अरबाज खान अपनी अगली फिल्म 'डॉली की डोली' को प्रमोट करने के लिए सलमान खान के रियलिटी शो पर पहुंचे थे। इस मौके पर अरबाज अपने भाई सलमान के साथ स्टेज पर डांस करते नज़र आए, जबकि सोनम घर के अंदर गईं और प्रतिभागियों के साथ गेम

मुंबई। सोनम कपूर और अरबाज खान अपनी अगली फिल्म 'डॉली की डोली' को प्रमोट करने के लिए सलमान खान के रियलिटी शो पर पहुंचे थे। इस मौके पर अरबाज अपने भाई सलमान के साथ स्टेज पर डांस करते नज़र आए, जबकि सोनम घर के अंदर गईं और प्रतिभागियों के साथ गेम खेला।
इसके बाद सोनम स्टेज पर आईं और सलमान की फिल्म दबंग के एक गाने पर डांस किया। सलमान ने भी हमेशा की तरह सोनम की भी टांग खींचनी शुरू कर दी और एक्ट्रेस ने उनके पिता अनिल कपूर की फिल्मों को लेकर सवाल करने लगे। बेचारी सोनम, किसी भी सवाल का ढंग से जवाब नहीं दे पाईं।
लेकिन जब सलमान ने उनसे पूछा कि अगर वो कोई मेल एक्टर होती तो बॉलीवुड में किस एक्ट्रेस को डेट करना पसंद करती? इस पर सोनम ने बिना कुछ सोचे कट्रीना कैफ का नाम ले लिया।
वाह! सोनम, मानना पड़ेगा, आपने भी सलमान के टेढ़े सवालों का लाजवाब जवाब दिया है। सोनम ने आगे कहा कि वो कट्रीना को हमेशा से पसंद करती हैं और उन्हें कैट की टांगे बहुत पसंद हैं। सलमान इसके बाद सोच में पड़ गए।

