विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंसर से लड़ रहे बच्चों की मदद होगी सोनम कपूर के वार्डरॉब से

By ShikhasEdited By:
Updated: Mon, 27 Mar 2017 07:15 AM (IST)

सोनम पिछले साल ही इस कडल फाउंडेशन से जुड़ी थी और इसकी ब्रैंड एम्बेसडर बनी थी।

कैंसर से लड़ रहे बच्चों की मदद होगी सोनम कपूर के वार्डरॉब से
कैंसर से लड़ रहे बच्चों की मदद होगी सोनम कपूर के वार्डरॉब से

मुंबई। सोनम कपूर को बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता कहा जाता है लेकिन, सोनम को सिर्फ़ फ़ैशन और उनके अभिनय ही नहीं बल्कि काइंड हार्टेड अभिनेत्री भी कहते हैं।

वैसे, आपको बता दें कि सोनम के वार्डरॉब से शुरू होने वाली है एक चैरिटी। जी हां, कैन्सर से लड़ रहे बच्चों के लिए सोनम अपने पर्सनल कलेक्शन में से डिज़ाइनर आउट्फ़िट्स और ब्रैंडेड बैग्स की नीलामी करने वाली हैं। जिससे मिले पैसे वो कैन्सर से पीड़ित बच्चों को दान देने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें- कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए कौन रोक रहा है

सोनम पिछले साल ही इस कडल फाउंडेशन से जुड़ी थी और इसकी ब्रैंड एम्बेसडर बनी थी। कैंसर से पीड़ित बच्चों की इस तरह मदद करना वाकई बेहतरीन काम है।वेल-डन सोनम! फ़िल्मों की बात की जाए तो, सोनम जल्द ही करीना कपूर एक साथ फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में दिखाई देने वाली है।