विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर ने लड़कियों को दी 'ब्रेक-अप्‍स' एडवाइस, आप भी देखें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 15 Sep 2015 05:01 PM (IST)

सोनम कपूर उन हीरोइनों में शुमार हैं, जो खुलकर अपने विचार रखती हैं। इस बार वो एक वीडियो में रिलेशनशिप्‍स को लेकर खुलकर बोलती नजर आई हैं। साथ ही ब्रेक-अप्‍स से घबराने वालीं महिलाओं को आगे बढ़कर ऐसा करने की बिंदास सलाह भी दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर उन हीरोइनों में शुमार हैं, जो खुलकर अपने विचार रखती हैं। इस बार वो एक वीडियो में रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बोलती नजर आई हैं। साथ ही ब्रेक-अप्स से घबराने वालीं महिलाओं को आगे बढ़कर ऐसा करने की बिंदास सलाह भी दी है।

पॉर्न स्टार मिया खलीफा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, इसलिए हैं चर्चा में

सोनम को इस बात की खुशी है कि उन्होंने खुद ऐसा किया है। दरअसल, हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ कथित तौर पर डेटिंग करने वालीं सोनम ने एक वीडियो का लिंक ट्वीट किया है, जो ये रहा। आप इस लिंक पर क्लिक कर वो वीडियो देख सकते हैं।

इस वीडियो में सोनम रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बोलती नजर आ रही हैं और यह भी सलाह दे रही हैं कि अगर आपको कोई खुश नहीं रख पा रहा है तो आपको तुरंत ब्रेक-अप्स कर लेना चाहिए। इसमें उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने कई ब्रेक-अप्स किए हैं।

इस फिल्म में फिर दिख सकती है 'दम लगा के हईशा' की जोड़ी

उनके मुताबिक, ब्रेक-अप्स से कितनी आजादी महसूस होती है। आप वीडियो में उनकी पूरी लव एडवाइस सुन सकते हैं। इस बीच, सोनम ने एक इंटरव्यू में भी कहा है, 'मैं हमेशा किसी की भी जिंदगी से बुरी चीजों के चले जाने के पक्ष में हूं, चाहे ये रिलेशनसिप्स हों या बुरी आदतें। क्यों किसी को इन चीजों के साथ समझौता करना चाहिए, जब वो उन्हें दुख दे रहे हों। हम सभी अपनी जिंदगी में बेहतर पाने के हकदार हैं।'