विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल कपूर को बेटी के बिकनी पहनने पर एतराज नहीं

By Edited By:
Updated: Mon, 03 Mar 2014 01:36 PM (IST)

अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म 'बेवकूफियां' में पहली बार बिकनी पहनी है। सोनम अपने इस हॉट अवतार की वजह से चर्चा में हैं, वहीं उन्हें अपने पिता अनिल कपूर को लेकर भी कोई डर नहीं है। सोनम ने साफ कहा कि उनके पिता बहुत ही खुले मिजाज के इंसान हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म 'बेवकूफियां' में पहली बार बिकनी पहनी है। सोनम अपने इस हॉट अवतार की वजह से चर्चा में हैं, वहीं उन्हें अपने पिता अनिल कपूर को लेकर भी कोई डर नहीं है। सोनम ने साफ कहा कि उनके पिता बहुत ही खुले मिजाज के इंसान हैं।

पढ़ें : सोनम का ये अवतार

सोनम ने कहा कि उनके पिता को उनके बिकनी पहनने से कोई परेशानी नहीं है। बल्कि उनके पिता अनिल कपूर हमेशा से ही सोनम को प्रेरणा देते आए हैं। उन्होंने ही सोनम को अभिनेत्री बनने का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने सोनम के इस लुक को बड़े दिल से लिया है। वे जानते हैं एक स्टार को ये सब करना पड़ता है क्योंकि वे खुद भी एक अभिनेता हैं। सोनम ने कहा कि वे अपने पिता को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। वे जानती हैं कि इस लुक में वे बिल्कुल फिट हैं।

पढ़ें : सोनम की खबरों के लिए क्लिक करें

सोनम के साथ इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी होंगे। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज होगी।