विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guardians Of Galaxy से इस तरह जुड़ गया मिथुन चक्रवर्ती का रिश्ता

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 02:26 PM (IST)

बप्पी दा ने ये गाना 1980 में आई कसम पैदा करने वाले की फ़िल्म के लिए बनाया था। गाने को हॉलीवुड फ़िल्म की ज़रूरत के हिसाब से तब्दील किया जा रहा है।

Guardians Of Galaxy से इस तरह जुड़ गया मिथुन चक्रवर्ती का रिश्ता
Guardians Of Galaxy से इस तरह जुड़ गया मिथुन चक्रवर्ती का रिश्ता

मुंबई। बॉलीवुड के गन मास्टर जी-9 यानि मिथुन चक्रवर्ती का हॉलीवुड फ़िल्म गार्जियंस ऑफ़ गैलेक्सी से एक ख़ास रिश्ता जुड़ गया है। मिथुन की फ़िल्म कसम पैदा करने वाले की के गाने 'झूम झूम झूम बाबा' को इस फ़िल्म के प्रमोशनल वीडियो में इस्तेमाल किया जा रहा है। 

कसम पैदा करने वाले की 1980 में आई थी। गाने को बप्पी लहरी ने संगीत से सजाया था। अब इसे हॉलीवुड फ़िल्म की ज़रूरत के हिसाब से तब्दील किया जा रहा है। गार्जियंस ऑफ़ गैलेक्सी ऐसे सुपरहीरोज़ की कहानी है, जो गैलेक्सी के पहरेदार और निगहबान है। म्यूज़िक फ़िल्म का अहम हिस्सा है। डिज़्नी इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट अमृता पांडेय ने आईएएनएस को बताया- ''हमने सोचा कि रेट्रो हिट डांस को फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न में शामिल करना बढ़िया आइडिया रहेगा। अस्सी के दशक के कुछ गानों को सुनने के बाद टीम ने तय किया कि झूम झूम झूम बाबा गाना फ़िल्म के लिए सही रहेगा। ये गाना गार्जियंस के जज़्बे से तालमेल खाता है।''  

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार इस ख़ास टास्क के लिए फिर पहनना चाहते हैं ख़ाकी

अमृता को उम्मीद है कि देशभर में इस नए मैशअप को पसंद किया जाएगा। गाना रिलीज़ कर दिया गया है। गार्जियंस ऑफ़ गैलेक्सी वॉल्यूम 2 को जेम्स गन ले लिखा और डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में क्रिस प्रैट, ज़ोई सलडेना और डेव बतिस्ता मुख्य किरदारों में हैं। फ़िल्म में विन डीज़ल और ब्रेडली कूपर की आवाज़ों का इस्तेमाल किया गया है। भारत में फ़िल्म 5 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।