विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक सिंगर राहत फतेह अली खान की इस फिल्म से हुई छुट्टी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 29 Sep 2016 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 10:55 AM (IST)

'लाली की शादी में लड्डूू दीवाना' में विवान शाह और अक्षरा हासन लीड रोल्स में हैं। गुरमीत चौधरी और कविता वर्मा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा टेंशन के बीच पाक कलाकारों के खिलाफ देश में चल रहे माहौल के मद्देनजर फिल्ममेकर्स फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। बदले हुए हालात का ताजा शिकार बने हैं सिंगर राहत फतेह अली खान, जिनसे फिल्ममेकर्स दूरी बना रहे हैं।

खबरों के मुताबिक फिल्ममेकर टीपी अग्रवाल की फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में राहत ने एक रोमांटिक गीत मैंने सोचा ना था को आवाज दी है। टीपी अग्रवाल अब इस गाने में राहत की आवाज को किसी इंडियन सिंगर की आवाज से रिप्लेस करने की सोच रहे हैं। इस बारे में अग्रवाल का कहना है कि राहत बेशक शानदार सिंगर हैं और उन्होंने इस गाने को काफी अच्छे ढंग से गाया है, लेकिन मेरे लिए विवाद का विषय ये है कि ना तो राहत और ना किसी और पाकिस्तानी कलाकार ने आतंकी हमलों की निंदा की है। जबकि पेशावर में हुए अटैक्स के बाद हमने इम्पा की माटिंग विक्टिम्स को श्रद्धांजलि देने के बाद शुरू की थी।

रंगभेद मामले में तनिष्ठा के विरोध का हुआ असर, चैनल ने मांगी माफी

'लाली की शादी में लड्डूू दीवाना' में विवान शाह और अक्षरा हासन लीड रोल्स में हैं। गुरमीत चौधरी और कविता वर्मा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। राहत वाला गाना विवान और अक्षरा पर फिल्माया गया है और इसकी शूटिंग कश्मीर में हुई है। फिल्म के डायरेक्टर मनीष हरिशंकर ने भी टीपी अग्रवाल के फैसले का समर्थन किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।