विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दबंग 3' को लेकर ये बोले सोनू सूद, छेदी सिंह के रोल में जंचे थे खूब

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 04:54 PM (IST)

अब जब 'दबंग 3' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है तो स्‍टार कास्‍ट के बारे में जानने की उत्‍सुकता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अरबाज खान की प्रोडक्शन फिल्म 'दबंग' जबरदस्त हिट रही थी और इसके सारे कैरेक्टर दर्शकों के चहेते बन गए थे। फिर चाहे वो चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान हों या छेदी सिंह के रोल में सोनू सूद, जो विलेन बनकर भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहें। हालांकि 'दबंग 2' में उनकी जगह बच्चा सिंह के रोल में प्रकाश राज को विलेन बनने का मौका मिला। खैर, अब जब 'दबंग 3' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है तो स्टार कास्ट के बारे में जानने की उत्सुकता का बढ़ना लाजिमी है। क्या सोनू सूद वापसी करेंगे, यह सवाल भी उठना लाजिमी है। हालांकि जब इस बारे में उनसे पूछने का मौका मिला तो कहा कि उन्हें अब तक 'दबंग 3' के लिए एप्रोच नहीं किया गया है।

तस्वीरें : पता है आलिया भट्ट इनके लिए पहुंच गईं सात समंदर पार आैर की जमकर पार्टी

'पीटीआई' से बातचीत में सोनूू सूद ने कहा कि उन्हें 'दबंग 3' के लिए एप्रोच नहीं किया गया है, मगर उन्हें यह पता है कि इसकी स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी गई है। वैसे उनके मुताबिक, फाइनल स्क्रिप्ट तैयार करने में अभी काफी समय लगने वाला है। इस प्रक्रिया में कई पड़ाव आते हैं। ऐसे में स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही कोई भी फैसला ले सकता है कि कौन सा रोल किस एक्टर के लिए फिट है।

हेमा मालिनी ने इस एक्ट्रेस को बताया बॉलीवुड की नई 'ड्रीम गर्ल', क्या आप हैं सहमत?

सोनू सूद ने ये भी कहा कि वो 'दबंग 3' का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि वो स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वो बिल्कुल सही फैसला लेंगे, जो कि फिल्म के लिए ठीक होगा। मैं 'दबंग 3' का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। मेरे खान परिवार से बहुत अच्छे संबंध हैं।' आपको बता दें कि सोनू सूद एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं और अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और सात अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

देखें, शिल्पा शेट्टी का आलीशान महल `किनारा` की खूबसूरत तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।