विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म की रिलीज रोकने से नाराज हुए बराक ओबामा

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:07 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अब तक के सबसे बड़े साइबर हमले के बाद बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इंटरव्यू' की रिलीज रोकने के सोनी पिक्चर्स के फैसले को गलत ठहराया है।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अब तक के सबसे बड़े साइबर हमले के बाद बहु प्रतीक्षित फिल्म 'द इंटरव्यू' की रिलीज रोकने के सोनी पिक्चर्स के फैसले को गलत ठहराया है।

पढ़ें: रामगोपाल वर्मा ने इस जीवित डायरेक्टर को दे डाली श्रद्धांजलि

सोनी के फैसले पर टिप्पणी करते हुए ओबामा ने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि उन्होंने गलती की है। हम किसी धमकी की वजह से अपने तरीके नहीं बदल सकते हैं। हम सिर्फ इसलिए फुटबॉल खेलना नहीं छोड़ सकते कि आतंकी हमले की धमकी दी गई है। सोनी को मुझसे बात करनी चाहिए थी।' एफबीआइ द्वारा मामले में उत्तर कोरिया का हाथ होने की घोषणा पर ओबामा ने कहा कि अमेरिका उचित समय और जगह पर प्रतिक्रिया देगा।

पढ़ें: इस हॉलीवुड हीरोइन को किस करने के लिए खर्च किए 14 लाख रुपए

सोनी एंटरटेनमेंट के सीईओ माइकल लिंटन ने फिल्म की रिलीज जल्द होने की उम्मीद भी जताई है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस मामले में राष्ट्रपति, प्रेस और लोग असल बात को नहीं समझ रहे। थिएटर हमारे नहीं हैं। हम यह फैसला नहीं कर सकते हैं कि फिल्म किस थिएटर में चलेगी और किसमें नहीं। हम खुद फिल्म न चलाने के थिएटरों के फैसले से चौंक गए।'

उत्तर कोरिया ने की संयुक्त जांच की पेशकश

उत्तर कोरिया ने एफबीआइ के आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए मामले में अमेरिका के साथ संयुक्त जांच की पेशकश की है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका संयुक्त जांच के प्रस्ताव को ठुकराकर उत्तर कोरिया पर आरोप लगाता रहा, तो यह एक बेहूदा निष्कर्ष होगा। वहीं दक्षिण कोरिया ने भी इस साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है।

पढ़ें: सनी लियोन के सामने नहीं टिक पाए नरेंद्र मोदी