विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम टीआरपी के चलते बंद होगा ये टीवी सीरियल

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 09 Dec 2014 01:52 PM (IST)

हाल ही में लॉन्च हुआ टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' 2 जनवरी को दर्शकों से अलविदा कहने वाला है।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में लॉन्च हुआ टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' 2 जनवरी को दर्शकों से अलविदा कहने वाला है।

राजन शाही द्वारा निर्मित शो एक अलग कॉन्सेप्ट लेकर आया था जो कि 12 साल बाद कोमा से बाहर आई एक लड़की के बारे में हैं। यह शो एक गेम चेंजर साबित हुआ था लेकिन दुख की बात है कि चैनल ने लो टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का फैसला किया है।

सूत्र ने बताया 'कई सब-प्लॉट में बदलावा के बाद भी यह शो इम्प्रेस नहीं कर पाया। टीम ने इस बारे में जानकारी दी है और शूटिंग 25 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी।'

शो के बंद होने से कास्ट काफी निराश है। अनुज ने कहा 'हां, मैं बहुत निराश हूं क्योंकि शो में अभी बहुत कुछ गुंजाइश थी। मुझे लगता है कि चैनल को कुछ और समय देना चाहिए ताकि लोगों का मन बदले। यह वाकई दुख की बात है कि इतने अच्छे शो को इस परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है।'

देखिए: रैंप पर टूटकर गिरी मॉडल की ड्रेस

पढ़ें: सच हो सकता है आमिर, सलमान और शाहरुख को एक फिल्म में देखने का सपना