Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिलिए इस 'हीरो' से, जो हर रक्षाबंधन पर बहन से लेता है गिफ्ट

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Aug 2015 12:53 PM (IST)

    ये तो हर कोई जानता है कि रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बदले में बहन को रक्षा का वचन देने के अलावा रुपये और तोहफे भी दे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। ये तो हर कोई जानता है कि रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बदले में बहन को रक्षा का वचन देने के अलावा रुपये और तोहफे भी देता है।

    वरुण की नहीं है बहन, फिर भी शूट छोड़ रक्षाबंधन पर लौट आए घर

    क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई भाई राखी भी बंधवाता हो और उल्टा बहन से ही तोहफा लेता हो? हो गए न आप भी हैरान?

    हैरान तो आप तब हो जाएंगे जब हम आपको बताएंगे कि ऐसा कोई और नहीं बल्कि आने वाली फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे सूरज पंचोली करते हैं। जी हां, खुद सूरज पंचोली ने ये बात कही है।

    जब सूरज से पूछा गया कि वो अपनी बड़ी बहन सना को रक्षाबंधन पर क्या देने वाले हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें कुछ नहीं दे रहा हूं बल्कि मैं उनसे कुछ लूंगा। मैं कई सालों से हर राखी पर बहन से ही कुछ लेता रहा हूं। तो इस साल भी ऐसा ही होगा। उम्मीद है कि अगले साल जब मैं बहुत सारा पैसा कमाने लगूंगा तो मैं जरूर उन्हें कुछ अच्छा तोहफा देने के बारे में सोचूंगा।'

    सूरज से पूछा गया कि उनकी बहन ने उन्हें सबसे अच्छा तोहफा क्या दिया है तो उन्होंने कहा, 'मैं उनसे हमेशा रुपये लेता हूं और फिर अपनी पसंद की कोई चीज ले लेता हूं। तो कैश से अच्छा क्या हो सकता है। पिछले साल उन्होंने मुझे एक लैपटॉप दिया था।'

    'लिप टू लिप' सॉन्ग में कंगना को किस करना इमरान को पड़ा भारी!

    खबरें और भी