विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने बेटे को दिया जन्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 07 May 2015 12:35 PM (IST)

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर नाना बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी सौन्दर्या रजनीकांत ने चेन्नई के एक निजी अस्‍पताल में बेटे को जन्‍म दिया है। उन्‍होंने 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों को बुधवार रात यह खुशी मिली। यह उनका पहला बच्‍चा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर नाना बन गए हैं। उनकी छोटी बेटी सौन्दर्या रजनीकांत ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों को बुधवार रात यह खुशी मिली। यह उनका पहला बच्चा है।

सलमान खान की सजा पर अमिताभ बच्चन इसलिए रहे चुप!

रजनीकांत के एक करीबी सूत्र ने बताया कि मां और बेटा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। सौंदर्या ने भारत की पहली मोशन एनीमेटिड फिल्म 'कोचीदाइयां' का निर्देशन किया था। 2013 में फिल्म 'कोचीदाइयां' के प्रमोशन के दौरान रजनीकांत ने सबके सामने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया था कि वो जल्द से जल्द अपनी फैमली के साथ सेटल हो जाएं और अपने फिल्मी करियर पर ध्यान लगाएं।

ऋषि कपूर ने अभिजीत और ऐजाज को कहा 'ईडियट्स'

रजनीकांत को अपनी दूसरी बेटी एेश्वर्या से पहली भी दो नातिन हैं। अब वह एक बार फिर से नाना बन गए हैं। पूरे घर में जश्न का मौहौल है। रजनीकांत के दूसरी बेटी एेश्वर्या की शादी साउथ के स्टार धनुष से हुई है। वह सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' में नजर आए थे और काफी पसंद भी किए गए थे।