विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या बात है! शाहरुख के लिए भंसाली ने की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग

By Edited By:
Published: Mon, 14 Jul 2014 12:14 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jul 2014 12:34 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता संजय लीला भंसाली के बहुत कम दोस्त हैं और जो हैं वे बहुत ही खास हैं। उनके ऐसे ही एक खास

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता संजय लीला भंसाली के बहुत कम दोस्त हैं और जो हैं वे बहुत ही खास हैं। उनके ऐसे ही एक खास दोस्त हैं किंग खान। जिनके साथ अपनी दोस्ती का सबूत भंसाली ने कई बार दिया है। किंग खान के साथ उनके रिश्ते से बॉलीवुड अंजान नहीं है। इसलिए उन्होंने इस बार किंग खान के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख डाली।

सूत्रों ने बताया, संजय लीला भंसाली ने किंग खान के लिए अपनी फिल्म मेरी कॉम की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। बताया जाता है कि सिर्फ स्क्रीनिंग ही नहीं रखी, शाहरुख का फीडबैक भी लिया। भंसाली काफी समय से ही किंग खान को ये फिल्म दिखाना चाह रहे थे, लेकिन दोनों के व्यस्त शेड्यूल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। आखिरकार दोनों को वक्त मिल ही गया।

इतने दिनों से भंसाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्री पोडक्शन के काम को लेकर और शाहरुख खान हैप्पी न्यू ईयर को लेकर बिजी थे। फिल्म देखने के बाद दोनों के बीच 2 घंटे तक बातचीत हुई। संजय ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें - फैन के लिए खतरनाक एक्शन करेंगे शाहरुख

पढ़ें - शाहरुख से जुड़ी खबरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।