विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'युवराज-हेज़ल' के बाद क्या अगला नंबर 'अनुष्का-विराट' का है?

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 04:01 PM (IST)

युवराज बार-बार अपनी पत्नी हेज़ल से कह रहे थे कि इस बार कलीरे अनुष्का-विराट पर ही गिरने चाहिए। मान्यता है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी के जश्न की ख़बरें अब भी आ ही रही हैं। कुछ दिनों पहले ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के डांस वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। पार्टी में मौजूद एक सूत्र ने बताया है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के बारे में दूल्हा-दुल्हन से भी अधिक चर्चा हुई थी।

ख़बर मिली है कि युवराज व हेज़ल के दोस्तों ने अनुष्का और विराट की खूब टांग-खिंचाई की है। सिर्फ़ यही नहीं, युवराज बार-बार अपनी पत्नी हेज़ल से कह रहे थे कि इस बार कलीरे अनुष्का-विराट पर ही गिरने चाहिए (ऐसी मान्यता है कि दुल्हन के कलीरे जिस पर गिरे, उनकी शादी जल्दी होती है)। खास बात यह रही कि अनुष्का ये बातें सुनकर शरमा रही थीं। वो गुस्सा नहीं हो रही थीं। विराट भी दोस्तों की इस मस्ती का जमकर आनंद उठा रहे थे। यही नहीं, ख़बर यह भी है कि इसी पार्टी में ना सिर्फ़ अनुष्का और विराट की जोड़ियों की जमकर चर्चा हुई, बल्कि युवराज के कुछ दोस्त और भी अपनी प्रेमिकाओं के साथ पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- नवाज़ के ठाठ... सलमान ख़ान भी करते हैं उनका इंतज़ार

ज़हीर ख़ान जहां चक दे गर्ल सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे तो हाल ही में फिल्म पिंक और डियर ज़िंदगी में नज़र आ चुके अंगद बेदी ने नोरा फतेही को वहां मौजूद सारे दोस्तों से अपनी गर्लफ्रेंड कहकर इंट्रोडयूस किया। अंगद और नोरा के अफेयर की ख़बरें पहले भी आती रही हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगायी थी। बताते चलें कि ज़हीर ख़ान कभी ईशा शरवनी को डेट कर चुके हैं और नोरा का नाम लंबे समय तक बिग बॉस के विनर प्रिंस नरुला से जुड़ता रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।