विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या आपने देखा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 17 Jul 2015 12:27 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना डाला है। उनके फैंस इस वक्‍त काफी खुश हैं। उनकी फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो गई है, जिसमें सलमान खान और करीना कपूर जैसे स्‍टार होने के बावजूद वो अपनी अमिट छाप छोड़ते नजर आए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना डाला है। उनके फैंस इस वक्त काफी खुश हैं। उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो गई है, जिसमें सलमान खान और करीना कपूर जैसे स्टार होने के बावजूद वो अपनी अमिट छाप छोड़ते नजर आए हैं।

मोदी और शरीफ से ये काम कराना चाहते हैं सलमान

खैर, नवाजुद्दीन अपनी निजी जिंदगी को लेकर उतना सुर्खियों में नहीं रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी ने उनके बर्थडे पर एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों की एक बेटी भी है शोरा, जो फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की स्क्रीनिंग पर अपने पिता नवाजुद्दीन के साथ नजर आई। वो कार में अपने पापा की गोद में बैठी दिखी।

वैसे इस स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई जानेमाने सितारे भी पहुंचे। इनमें तब्बू, सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा से लेकर सलमान खान के परिवार वाले भी मौजूद थे। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आज रिलीज हो गई है। इसको लेकर सिर्फ सलमान खान के फैंस में ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी गजब का उत्साह है।