विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉम से श्री देवी को अब भी उम्मीद, फैंस के बीच पहुंच कर किया फ़िल्म को प्रमोट

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 07:26 AM (IST)

फ़िल्म के डायरेक्टर रवि उद्यावर हैं और 'मॉम' उनकी पहली फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं।

मॉम से श्री देवी को अब भी उम्मीद, फैंस के बीच पहुंच कर किया फ़िल्म को प्रमोट
मॉम से श्री देवी को अब भी उम्मीद, फैंस के बीच पहुंच कर किया फ़िल्म को प्रमोट

मुंबई। बीते शुक्रवार श्रीदेवी की फ़िल्म 'मॉम' रिलीज़ हुई है। श्रीदेवी के लिए यह फ़िल्म बेहद खास है। बड़ी वजह यह भी है कि यह श्री की 300 वीं फ़िल्म है। बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म अभी तक आशा के मुताबिक नतीजे नहीं दे सकी है। शायद, इसलिए अब श्रीदेवी ने एक बार फिर से फ़िल्म को प्रमोट करने का मन बना लिया है।

सोमवार को श्रीदेवी सीधे फैंस के बीच पहुंच गयीं और सबसे अपनी फ़िल्म को देखने का अनुरोध किया। श्री देवी ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मॉम' उनके लिए एक स्पेशल फ़िल्म है।

यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना के बेटे तैमूर की ऐसी साफ़ और मुस्कुराती तस्वीरें आपने नहीं देखी होगी, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

गौरतलब है कि श्रीदेवी स्टारर एक मां के बदले की कहानी ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ 40 लाख रूपये का बिजनेस कर लिया है। इस कलेक्शन से श्रीदेवी कुछ ज्यादा खुश नहीं हैं। इसलिए उन्होंने सोचा कि फैंस के बीच जाकर अपनी बात रखनी होगी! इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं श्री फैंस से घिरी हुई हैं और उनके साथ अपनी फ़िल्म देख रही हैं।

बता दें, कि फ़िल्म ने दो करोड़ 90 लाख से ओपनिंग ली थी। शनिवार को कलेक्शन में पांच करोड़ आठ लाख रूपये और जुड़ गए। जबकि मॉम ने रविवार को छह करोड़ 42 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। बहरहाल, इस मौके पर श्रीदेवी बड़े प्यार से अपने तमाम फैंस से मिलीं। उनके साथ तस्वीरें खिंचाई और ऑटोग्राफ भी दिए!

इस इवेंट के लिए श्री देवी ने रेड वेलवेट ऑउटफिट पहना था। आप देख सकते हैं वो इस ड्रेस में काफी खुबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर जो काम करती हैं वैसा तो श्रीदेवी ने भी कभी नहीं किया

आप जानते हैं कि 'मॉम' फ़िल्म के डायरेक्टर रवि उद्यावर हैं और 'मॉम' उनकी पहली फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।