विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मॉम श्रीदेवी और डैड बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और ख़ुशी कपूर आख़िर कहां चलीं, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 05:39 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:03 AM (GMT+05:30)

हमने अक्सर देखा है मौका मिलते ही सेलेब्स अपनी फ़ैमिली के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं!

मॉम श्रीदेवी और डैड बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और ख़ुशी कपूर आख़िर कहां चलीं, देखें तस्वीरें
मॉम श्रीदेवी और डैड बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और ख़ुशी कपूर आख़िर कहां चलीं, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल ही में श्रीदेवी की फ़िल्म 'मॉम' रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म के निर्माता उनके पति बोनी कपूर हैं। बहरहाल, फ़िल्म प्रमोशन में अपनी पूरी ताकत लगा देने के बाद जैसे अब श्रीदेवी रिलैक्स करना चाहती हैं और पूरे परिवार के साथ थोड़ा वक़्त गुज़ारना चाहती हैं। इसलिए लगता है पूरी फ़ैमिली छुट्टी मनाने निकल पड़ी है। ताज़ा तस्वीरें बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं!

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर मॉम कुछ ज़्यादा असर नहीं छोड़ सकी है। फिर भी श्रीदेवी क्रिटिक्स से मिले रिस्पॉन्स से उत्साहित हैं। बहरहाल, इन तस्वीरों से साफ़ है परिवार ने फिलहाल एक ब्रेक लेने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें: ये 'जग्गा जासूस' है बॉलीवुड का असली रोमांटिक डूड, ये 7 तस्वीरें हैं गवाह

जाह्नवी कपूर का अपना स्टाइल और टशन है। जहां जाती हैं, नज़र में रहती हैं। उनकी एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया में वाइरल हो जाती है। जाह्नवी हमेशा ख़बरों में रहती हैं और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोविंग भी है। इस तस्वीर में जाह्नवी मॉम के साथ काफी हैप्पी नज़र आ रही हैं।

श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी भी अब आये दिन चर्चा में रहती हैं। हमने पहले भी देखा है ख़ुशी को अपने मोबाइल से बड़ा लगाव है, वो अक्सर अपने फोन में खोयी रहती हैं!

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख़ ख़ान की ये 5 वीकनेस जानतें हैं आप, देखें तस्वीरें

बहरहाल, परिवार के साथ वक़्त गुज़ारना भला किसे नहीं अच्छा लगता?  मौका मिलते ही सेलेब्स भी अपनी फ़ैमिली के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।