विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी, माधुरी ने एक-दूसरे को किया अनदेखा!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 21 Apr 2015 08:26 AM (IST)

अस्‍सी के दशक में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता था। लेकिन करीब तीन दशकों के बाद भी इन दोनों के बीच रिश्ते बहुत सहज नजर नहीं आते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अस्सी के दशक में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता था। लेकिन करीब तीन दशकों के बाद भी इन दोनों के बीच रिश्ते बहुत सहज नजर नहीं आते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस पाक एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को एक अवॉर्ड शो के दौरान जब श्रीदेवी और माधुरी का आमना-सामना हुआ, तो दोनों ने ही एक-दूसरे को नजर अंदाज करना ज्यादा ठीक समझा।

इसे भी पढ़ें: पाइरेसी मामले में 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ने तोड़े रिकॉर्ड!

सूत्र ने बताया माधुरी दीक्षित वेन्यू पर अपने पति श्रीराम नेने के साथ करीब साढ़े दस बजे पहुंची थीं। उन्होंने रेड कारपेट पर फोटोग्राफर्स को पोज देना शुरू किया ही था, तभी श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ पार्टी से बाहर जा रही थीं।

इसे भी पढ़ें: जब अपनी पहली प्रेमिका के साथ नजर आए अर्जुन कपूर!

सूत्र ने बताया, 'दोनों ही एक्ट्रेस ने बजाए एक-दूसरे के दूसरी तरफ देखना ठीक समझा। जितने भी लोग वहां मौजूद थे उनके लिए यह बात हैरान करने वाली थी कि अभी भी बर्फ पूरी तरह नहीं पिघली है।'