विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: एक हफ़्ते में इंग्लिश विंग्लिश के बराबर पहुंचे के लिए Mom को चाहिए इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 12 Jul 2017 05:59 PM (IST)

फिल्म ने दो करोड़ प्लस के कलेक्शन की अपनी रफ़्तार तो कायम रखी है लेकिन अगर मॉम बुधवार और गुरुवार को इससे कमजोर हुई तो ...

Box Office: एक हफ़्ते में इंग्लिश विंग्लिश के बराबर पहुंचे के लिए Mom को चाहिए इतने करोड़
Box Office: एक हफ़्ते में इंग्लिश विंग्लिश के बराबर पहुंचे के लिए Mom को चाहिए इतने करोड़

मुंबई। अपनी बेटी के साथ हुए हादसे का बदला लेने निकली एक माँ की कहानी पर बनी श्रीदेवी की फिल्म मॉम ने पहले पांच दिनों में अपने उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 19 करोड़ के कलेक्शन को पार किया है।

श्रीदेवी की इस 300वीं फिल्म ने मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 74 लाख रूपये की कमाई की। फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन अब 19 करोड़ 66 लाख रूपये हो गया है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर सिर्फ 14 करोड़ 40 लाख रूपये का बिजनेस किया था। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म ने दो करोड़ प्लस के कलेक्शन की अपनी रफ़्तार तो कायम रखी है लेकिन अगर मॉम बुधवार और गुरुवार को इससे कमजोर हुई तो एक हफ़्ते में टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों की सूची से पीछे हो जायेगी। श्रीदेवी की पिछली फिल्म इंग्लिश विंगलिश ने अपनी रिलीज़ के पहले हफ़्ते में हर दिन ढाई करोड़ या उससे ज़्यादा का कलेक्शन बनाये रखा था और तब एक हफ्ते में फिल्म को 21 करोड़ 75 लाख की कमाई हुई थी। उधर परेश रावल, कार्तिक आर्यन और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म गेस्ट इन लंदन की सुस्ती में कोई परिवर्तन नहीं आया है। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन हासिल किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब ये फिल्म 9 करोड़ 45 लाख रूपये तक ही पहुंच पाई है।

यह भी पढ़ें:Box Office: रविवार को कुछ ख़ास नहीं कर पाई Mom, स्पाइडर का दबदबा कायम

हॉलीवुड की स्पाइडरमैन होमकमिंग ने मंगलवार को तीन करोड़ 50 लाख रूपये बटोरे और अब फिल्म की कुल कमाई 37 करोड़ 45 लाख के आसपास बताई जा रही है।